Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    घाटमपुर में 48 लाख के विकास कार्यों का लोकार्पण:विधायक सरोज कुरील ने कहा- गांवों में बुनियादी सुविधाएं होंगी मजबूत

    1 hour ago

    2

    0

    घाटमपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न गांवों में विधायक निधि योजना के तहत कराए गए इंटरलॉकिंग सड़क और नाली निर्माण कार्यों का लोकार्पण विधायक सरोज कुरील के कर-कमलों द्वारा संपन्न हुआ। इन विकास कार्यों से ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूती मिलने के साथ-साथ आवागमन भी सुगम होगा। वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतर्गत संपन्न कार्यों में ग्राम हथेरुआ (ब्लॉक घाटमपुर) में रामकुमार अवस्थी के मकान से राजेंद्र अरख के घर तक इंटरलॉकिंग और नाली निर्माण कार्य 11.19 लाख रुपये की लागत से पूरा कराया गया। वहीं ग्राम बेंदा में श्याम बाबू साहू के घर से कैलाश तिवारी के घर होते हुए मथुरा मास्टर के घर तक इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण 18.53 लाख रुपये की लागत से कराया गया। इसी क्रम में ग्राम मकरंदपुर में दो महत्वपूर्ण कार्य पूरे किए गए। पहला, रामकुमार विश्वकर्मा के दरवाजे से शिमंगल गुप्ता के दरवाजे तक इंटरलॉकिंग रोड का निर्माण 4.57 लाख रुपये की लागत से हुआ। दूसरा, शिवप्रसाद दिवाकर के दरवाजे से हरिनाथ सिंह (एडवोकेट) के दरवाजे तक इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण 13.99 लाख रुपये की लागत से संपन्न कराया गया। इन सभी कार्यों की कुल लागत लगभग 48.28 लाख रुपये है, जिसे क्षेत्रीय विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इस अवसर पर विधायक सरोज कुरील ने कहा कि उनकी प्राथमिकता क्षेत्र का समग्र और संतुलित विकास है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, नाली, पेयजल और अन्य बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए लगातार प्रयास जारी रहेंगे, ताकि आमजन को बेहतर जीवन सुविधाएं मिल सकें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फरेंदा विधायक वीरेंद्र चौधरी ने सीएम को लिखा पत्र:मिर्जापुर टोल प्लाजा हटाने, विंध्याचल यात्रियों को राहत देने की मांग
    Next Article
    चंदौली में होमगार्ड परीक्षा में 2118 अभ्यर्थी अनुपस्थित:दो दिन चला एग्जाम, 8256 में से 6138 शामिल, CCTV से निगरानी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment