Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बाइक सवार बुजुर्ग की पेड़ से टकराकर मौत:पीलीभीत में शादी समारोह से लौटते समय हुआ हादसा, इलाज के दौरान तोड़ा दम

    2 hours ago

    1

    0

    पीलीभीत के जहानाबाद कोतवाली क्षेत्र में शनिवार देर रात एक सड़क हादसे में 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। अमरिया-परेवा वैश्य नहर मार्ग पर साइफन पुल के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई थी। गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान बरेली के बहेड़ी थाना क्षेत्र स्थित ग्राम कुईया खेड़ा निवासी मन्साराम (65) के रूप में हुई है। मन्साराम शनिवार को अमरिया थाना क्षेत्र के ग्राम भूरकोनी में एक रिश्तेदारी के कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। देर रात करीब 10 बजे वह कार्यक्रम से अपनी बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे। जहानाबाद क्षेत्र में साइफन पुल के पास पहुँचते ही उनकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया। रात के अंधेरे और तेज रफ्तार के कारण मन्साराम बाइक को नियंत्रित नहीं कर पाए। उनकी बाइक सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि मन्साराम गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गए। राहगीरों ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल मन्साराम को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जहानाबाद थाना अध्यक्ष प्रदीप बिश्नोई ने बताया सड़क हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए घायल को अस्पताल पहुंचाया था, जहां उनकी मृत्यु हो गई। शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।"
    Click here to Read more
    Prev Article
    चंदौली में कीटनाशक दुकानों पर छापेमारी, 3 को नोटिस जारी:अनियमितता मिलने पर जिला कृषि अधिकारी ने की कार्रवाई
    Next Article
    अवध विश्वविद्यालय में माइनस मार्किंग सेमेस्टर प्रणाली वापस:छात्रों ने पत्र लिखकर और मिठाई बाटकर कुलपति के प्रति आभार जताया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment