Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फतेहपुर में साइबर ठगी के 2.13 लाख रुपए वापस:ओटीपी और सरकारी योजना के नाम पर हुई थी धोखाधड़ी

    3 hours ago

    1

    0

    फतेहपुर में साइबर क्राइम सेल ने धोखाधड़ी के शिकार लोगों के 2 लाख 13 हजार 121 रुपये वापस कराए हैं। साइबर ठगों ने ओटीपी लेकर और सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर लोगों को अपना शिकार बनाया था। साइबर क्राइम सेल प्रभारी ने बताया कि महेंद्र कुमार मौर्या नामक एक पीड़ित के क्रेडिट कार्ड से ओटीपी लेकर 1,20,000 रुपये की धोखाधड़ी की गई थी। इसी तरह, रामकुमार को आशा बहू के माध्यम से सरकारी योजना का लाभ देने का प्रलोभन देकर 97,721 रुपये ठगे गए थे। अन्य मामलों में, रानी देवी को ऑनलाइन नौकरी का झांसा देकर 54,000 रुपये का चूना लगाया गया। विकासिनी देवी से सिलाई मशीन ऑर्डर करने के नाम पर 16,950 रुपये ठगे गए, वहीं अशोक अवस्थी को बैंक अधिकारी बनकर 18,900 रुपये की धोखाधड़ी का शिकार बनाया गया। इन सभी शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए ठगी गई राशि वापस कराई गई है। फतेहपुर पुलिस ने जनसामान्य से अपील की है कि वे साइबर धोखाधड़ी से बचने के लिए सतर्क रहें। पुलिस ने कुछ महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए हैं: किसी भी अनजान वाई-फाई नेटवर्क से जुड़ने से पहले उसकी सुरक्षा जांच लें, क्योंकि मुफ्त वाई-फाई में डेटा चोरी का खतरा रहता है। अपने सभी अकाउंट्स पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन (2FA) अनिवार्य रूप से एक्टिवेट करें। किसी भी ऐप को इंस्टॉल करने से पहले उसके डेवलपर और मांगी गई परमिशन को ध्यान से पढ़ें। पासवर्ड हमेशा मजबूत बनाएं और अलग-अलग अकाउंट्स के लिए अलग-अलग पासवर्ड रखें। लैपटॉप/मोबाइल में एंटीवायरस और फ़ायरवॉल हमेशा ऑन रखें। क्यूआर कोड स्कैन करते समय सतर्क रहें, क्योंकि नकली क्यूआर कोड से आपके पैसे ट्रांसफर हो सकते हैं। स्क्रीन शेयरिंग या रिमोट एक्सेस ऐप्स (जैसे एनीडेस्क, टीमव्यूअर) का उपयोग केवल भरोसेमंद लोगों के साथ ही करें। अपना मोबाइल नंबर या ओटीपी किसी को भी शेयर न करें, भले ही सामने वाला खुद को कस्टमर केयर अधिकारी बताए। ऑनलाइन शॉपिंग करते समय केवल विश्वसनीय और आधिकारिक वेबसाइट/ऐप का ही इस्तेमाल करें। इस प्रकार की कोई भी घटना होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 या वेबसाइट (https://cybercrime.gov.in) पर कॉल करके ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराएं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पीलीभीत में बाइक की टक्कर से छात्र की मौत:शाहजहांपुर से रिश्तेदार की शादी में गया था, काम से घर से बाहर निकला था
    Next Article
    बलरामपुर सदर सीट पर सपा के पसंदीदा कृष्ण कुमार:दूसरे नंबर की पसंद बनी भाजपा, जानिए विधायक की स्थिति

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment