Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पाकिस्तानी बोले- वैभव के बैट में AI चिप लगी है:सूर्यवंशी का जवाब-भगवान ने लगाकर दी है; उन्होंने ऊपर ही कहा था- इसी का इस्तेमाल करना

    6 hours ago

    2

    0

    बिहार के 15 साल के वैभव सूर्यवंशी अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से IPL 2026 में धूम मचा रहे हैं। उनकी बैटिंग की चर्चा अब पाकिस्तान तक पहुंच गई है। पाकिस्तान के क्रिकेट एक्सपर्ट नौमान नियाज का मानना है कि वैभव के बैट में AI चिप लगा हुआ है, जिसके कारण वह लंबे-लंबे छक्के लगा रहे हैं। इस पर राजस्थान रॉयल्स ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वैभव से सवाल पूछा गया- क्या आपके बैट में AI चिप लगा हुआ है। इसपर वैभव ने कहा, “भगवान ने लगा कर दिया है। ऊपर ही बोला था कि बैट में तुम्हारे कुछ लगाकर दे रहा हूं। उसी का इस्तेमाल कर रहा हूं।” वैभव के पास टी-20 में सबसे तेज छक्के लगाने का मौका IPL में आज दिल्ली कैपिटल्स (DC) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच मुकाबला होगा। मैच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से मैच शुरू होगा। दोनों टीमें इस सीजन में पहली बार आमने-सामने होंगी। वैभव सूर्यवंशी के पास आज टी-20 में सबसे तेज 100 सिक्स लगाने का मौका है। उन्होंने टी-20 की 27 पारियों में 511 गेंदों पर 99 सिक्स लगाए हैं। यह रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के कीरोन पोलॉर्ड के नाम है। उन्होंने 843 गेंदों में 100 छक्के लगाए थे। राजस्थान के लिए इस सीजन में वैभव सूर्यवंशी ने 9 मैचों में 400 रन बनाए हैं। जिसमें 1 शतक और 2 अर्धशतक शामिल हैं। खास बात ये है कि उनके 350+ रन सिर्फ चौकों-छक्कों से आए हैं। उनका स्ट्राइक रेट भी 238.09 है। 36 गेंद में शतक, IPL इतिहास में तीसरे सबसे तेज 15 साल के वैभव सूर्यवंशी सबसे तेज शतक लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने मात्र 36 गेंदों में 103 रन बनाकर अपना दूसरा IPL शतक जड़ दिया। इस धमाकेदार पारी में उन्होंने 12 छक्के और 5 चौके लगाए। सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम है। गेल ने 2013 में पुणे वॉरियर्स इंडिया के खिलाफ 30 गेंद पर शतक लगाया था। इसके अलावा वैभव IPL में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय भी हैं। एक IPL इनिंग में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले भारतीय वैभव ने अपनी शतकीय पारी में 12 छक्के लगाए। वे IPL की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बन गए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड मुरली विजय के नाम था, जिन्होंने 2010 में RR के खिलाफ 11 छक्के लगाए थे। वैभव ने भी 2025 में GT के खिलाफ 11 छक्के लगाए थे। वैभव IPL में सबसे तेज 50 सिक्स लगाने वाले खिलाड़ी वैभव ने IPL में सबसे तेज 50 छक्के पूरे करने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उन्होंने सिर्फ 15 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की। उन्होंने क्रिस गेल को पीछे छोड़ा, जिन्होंने 21 पारियों में 50 छक्के पूरे किए थे। तीसरे नंबर पर 23 पारियों के साथ रजत पाटीदार हैं। IPL में सबसे तेज 500 रन बनाने वाले खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी ने अपने IPL करियर में 500 रन पूरे कर लिए हैं। वे लीग में सबसे कम गेंदों में यह मुकाम हासिल करने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने लखनऊ के खिलाफ मैच में पहली ही गेंद पर चौका लगाकर यह उपलब्धि हासिल की। वैभव ने सिर्फ 227 गेंदों पर 500 रन बनाए हैं। वैभव सूर्यवंशी ने ग्लेन मैक्सवेल का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 260 गेंदों में अपने पहले 500 रन पूरे किए थे। प्रियांश आर्या ने ये कमाल 278 गेंदों में किया। वहीं सहवाग को 500 रन बनाने में 280 गेंदें लगी थी। नमन धीर ने 283 गेंदों में 500 विकेट पूरे किए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शादी के 5 दिन बाद नवविवाहिता की बेरहमी से हत्या:सोनभद्र में पिता का आरोप- ब्वॉयफ्रेंड ने मारा, पहले जबड़ा तोड़ा, फिर चाकू मारकर पेड़ से लटकाया
    Next Article
    ICC Rankings: टीम इंडिया को टेस्ट रैंकिंग में हो गया बड़ा फायदा, इंग्लैंड को पछाड़कर पहुंची इस नंबर पर

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment