Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पंजाब सरकार ने भज्जी की सिक्योरिटी छीनी:MP को मिली थी जेड प्लस सुरक्षा, घर पर लिखा जा चुका गद्दार; ‌BJP के साथ होने का दावा

    2 hours ago

    1

    0

    आम आदमी पार्टी छोड़ने वाले राज्यसभा सांसद और क्रिकेटर हरभजन सिंह की पंजाब सरकार ने सिक्योरिटी वापस ले ले ली है। पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने खुद आप छोड़ने का ऐलान नहीं किया है, लेकिन राघव चड्ढा ने उन्हें अपने साथ होने का दावा किया था। सूत्रों का कहना है कि हरभजन सिंह से पार्टी हाईकमान लगातार संपर्क में थी लेकिन वो कोई बात नहीं कर रहे हैं। इसके बाद रविवार को पार्टी ने पंजाब पुलिस की सिक्योरिटी वापस ले ली है। बता दें कि पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले 7 सांसदों ने AAP को छोड़ दिया। राघव चड्ढा संदीप पाठक व अशोक मित्तल के साथ भाजपा में शामिल हो गए। उन्होंने दावा किया किया हमारे साथ 7 सांसद हैं। 3 सांसद बीजेपी में हो चुके शामिल 24 अप्रैल 2026 को आप की तरफ से पंजाब से राज्यसभा गए 3 सांसद बीजेपी में शामिल हो गए थे, जबकि 3 अन्य के भी बीजेपी में होने का दावा किया गया था। इसमें जालंधर के पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह का भी नाम शामलि था। वे मार्च 2022 में AAP से पंजाब से राज्यसभा सांसद बने थे। हरभजन के पास थी जेड प्लस सिक्योरिटी पूर्व क्रिकेटर और आप के पंजाब से राज्यसभा सदस्य हरभजन सिंह के पास जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा थी, जो उन्हें पंजाब सरकार द्वारा प्रदान की गई थी। अप्रैल 2026 में आप (AAP) छोड़ने और भाजपा (BJP) में शामिल होने की खबरों के बाद शनिवार को उनके जालंधर आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन हुआ था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गुजरात में नए OBC Quota के तहत निकाय चुनाव, कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह 7 बजे से Voting शुरू
    Next Article
    Anupama: वापस आते ही अनु की जिंदगी में जहर घोलेगी श्रुति, लगाएगी ये आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment