Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पंजाब ने IPL के इस सीजन का तीसरा मैच जीता:हैदराबाद के खिलाफ 220 रन का टारगेट 18.5 ओवर में चेज; प्रियांश, प्रभसिमरन और श्रेयस की फिफ्टी

    18 hours ago

    2

    0

    पंजाब किंग्स ने IPL के मौजूदा सीजन में तीसरी जीत हासिल की। टीम ने शनिवार के पहले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराया। इस जीत के बावजूद पंजाब की टीम पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर है। न्यू चंडीगढ़ में टॉस जीतने वाली पंजाब ने 220 रन का टारगेट 18.5 ओवर में 4 विकेट पर हासिल कर लिया। कप्तान श्रेयस अय्यर ने नाबाद 69 रन की पारी खेली। उनके अलावा, प्रियांश आर्या ने 57 और प्रभसिमरन सिंह ने 51 रन बनाए। हैदराबाद की ओर से ओपनर अभिषेक शर्मा ने 28 बॉल पर 74 रन बनाए। उन्होंने 5 चौके और 8 छक्के लगाए। अभिषेक ने ट्रैविस हेड के साथ 50 बॉल पर 120 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप की। गेंदबाज में अर्शदीप सिंह और शशांक सिंह को 2-2 विकेट मिले। मैच का स्कोरबोर्ड पंजाब के ओपनर्स ने 99 रन की साझेदारी की रन चेज में पंजाब ने भी मजबूत शुरुआत की। प्रियांश आर्या और प्रभसिमरन सिंह की ओपनिंग जोड़ी ने 99 रनों की साझेदारी की। दोनों ने अर्धशतकीय पारियां खेलीं। ओपनर्स के आउट होने के बाद श्रेयस अय्यर ने रन चेज को सफल बनाया। हैदराबाद के ओपनर्स ने 120 रन की साझेदारी की टॉस हारकर बैटिंग कर रही हैदराबाद ने विस्फोटक शुरुआत की। टीम ने पावरप्ले में बिना नुकसान के 105 रन बना लिए थे। अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड की जोड़ी ने 50 बॉल पर 120 रन की साझेदारी की। अभिषेक ने 28 बॉल पर 8 छक्कों के सहारे 74 रन बनाए। दोनों टीमों की प्लेइंग-XI पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्या, श्रेयस अय्यर (कप्तान), कूपर कोनोली, शशांक सिंह, मार्कस स्टोयनिस, मार्को यानसन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार वैशाख, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल। इम्पैक्ट प्लेयर्स- जयदेव उनादकट, लियम लिविंगस्टन, शिवम मावी, प्रफुल हिंगे, कमिंडू मेंडिस। सनराइजर्स हैदराबाद: ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (कप्तान, विकेटकीपर), हेनरिक क्लासन, सलिल अरोरा, अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा। इम्पैक्ट प्लेयर्स- नेहल वधेरा, विष्णु विनोद, सूर्यांश शेडगे, यश ठाकुर, हरप्रीत बरार।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पंजाब ने 10वीं बार 200+ रनचेज किया:प्रियांश की किंग्स के लिए सेकेंड फास्टेस्ट फिफ्टी, यानसन ने एक हाथ से कैच लपका; मोमेंट्स-रिकॉर्ड्स
    Next Article
    IPL में दिल्ली vs चेन्नई:DC ने बॉलिंग चुनी, आकिब नबी डेब्यू कर रहे; CSK में डेवाल्ड ब्रेविस की एंट्री

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment