Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पंजाब किंग्स 6 विकेट से IPL मैच जीता:कप्तान श्रेयस की फिफ्टी, अर्शदीप को सीजन का पहला विकेट मिला; खुशी से झूमे फैंस

    18 hours ago

    2

    0

    मोहाली के महाराजा यादविंदर सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (मुल्लांपुर) में आज खेला गया मुकाबला पंजाब किंग्स (PBKS) ने जीत लिया है। पंजाब ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को 6 विकेट से शिकस्त दी। पंजाब के लिए कप्तान श्रेयस अय्यर (69), प्रभसिमरन सिंह (51) और प्रियांश आर्या (57) ने अर्धशतकीय पारियां खेलीं। अर्शदीप सिंह को सीजन का पहला विकेट भी आज के मैच में ही मिला। हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट पर 219 रन बनाए थे। पंजाब ने 220 रनों के टारगेट को 7 गेंद शेष रहते चेज कर लिया। मैच देखने पंजाब के साथ हरियाणा, दिल्ली, जम्मू-कश्मीर और इंग्लैंड, यूरोप से भी फैंस पहुंचे थे। स्टेडियम में एंट्री शुरू होते ही भीड़ जमा हो गई। अमृतसर से आए राम कुमार की टिकट को लेकर पुलिस से बहस हो गई। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिसकर्मी ने पहले चेकिंग के बहाने टिकट मांगी और रख ली, बाद में देने से इनकार कर दिया। वह टिकट ब्लैक कर रहे हैं। स्टेडियम के बाहर फैंस के PHOTOS… हैदराबाद ने 220 रनों का टारगेट दिया मैच में टॉस जीतकर पंजाब ने गेंदबाजी चुनी। पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद को धमाकेदार शुरुआत मिली। टीम की ओपनर जोड़ी अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड ने पावरप्ले (6 ओवर) में ही 105 रन बना डाले। अभिषेक शर्मा ने वैशाक के एक ओवर में 4 छक्के जड़े। हालांकि, नौवां ओवर लेकर आए शशांक सिंह ने दोनों को पवेलियन भेज दिया। वहीं, अर्शदीप सिंह को ईशान किशन के रूप में सीजन की पहला विकेट मिला। निर्धारित 20 ओवरों में हैदराबाद ने 6 विकेट खोकर 219 रन बनाए। मैच से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    IPL में दिल्ली vs चेन्नई:DC ने बॉलिंग चुनी, आकिब नबी डेब्यू कर रहे; CSK में डेवाल्ड ब्रेविस की एंट्री
    Next Article
    PBKS vs SRH: पंजाब किंग्स ने 6 विकेट से सनराइजर्स हैदराबाद को दी मात, इस सीजन दर्ज की तीसरी जीत

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment