Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पहलगाम हमले की बरसी पर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि:देवरिया में कैंडल मार्च निकालकर निर्दोष नागरिकों को किया याद

    2 hours ago

    1

    0

    देवरिया में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की बरसी पर बुधवार को शहर के मालवीय रोड स्थित सुभाष चौक पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय शेखर मल्ल ‘रोशन’ के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कैंडल मार्च निकालकर हमले में शहीद हुए निर्दोष नागरिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के दौरान कांग्रेसजनों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की। उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं भी व्यक्त कीं। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष विजय शेखर मल्ल ‘रोशन’ ने आतंकी हमले की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं मानवता के खिलाफ हैं और पूरे समाज को आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होकर खड़ा होना चाहिए। मल्ल ने यह भी कहा कि शहीद हुए नागरिकों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा और उनके साहस व आदर्शों को याद रखना हम सभी का दायित्व है। उपस्थित लोगों ने देश की एकता और अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया। श्रद्धांजलि सभा के माध्यम से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यह संदेश दिया कि आतंकवाद के खिलाफ पूरा देश एकजुट है और शहीदों की यादें सदैव लोगों के दिलों में जीवित रहेंगी। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह ‘राकेश’, भरत मणि त्रिपाठी, सुनील कुमार तिवारी, संजीव कुमार मिश्रा, मिर्जा खुर्शीद, जवाहरलाल बरनवाल, धर्मेंद्र कुमार पांडेय, शिव शंकर सिंह, सुनील यादव, ऋषभ शुक्ला, विनोद त्रिपाठी, धनंजय यादव, संदीप पांडेय सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    देवरिया में अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटर सीज:रुद्रपुर में बिना पंजीकरण क्लीनिक सील, मशीन जब्त
    Next Article
    हरदोई के करना स्टेशन के पास जंगल में लगी आग:तेज हवाओं से फैली, दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद बुझाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment