Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देवरिया में अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटर सीज:रुद्रपुर में बिना पंजीकरण क्लीनिक सील, मशीन जब्त

    2 hours ago

    1

    0

    देवरिया जिले में स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को अवैध स्वास्थ्य सेवाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। रुद्रपुर क्षेत्र में एक अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटर को सीज कर दिया गया, जबकि बिना पंजीकरण संचालित एक क्लीनिक को सील कर दिया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम में उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सोनी पांडे, नायब तहसीलदार अनिल कुमार तिवारी, रुद्रपुर के अधीक्षक सत्येंद्र कुमार राव और सीएमओ कार्यालय के वरिष्ठ लिपिक अरुण शाही शामिल थे। टीम ने सबसे पहले दोपहर दो बजे रुद्रपुर स्थित आर्य अल्ट्रासाउंड सेंटर पर छापा मारा। जांच में सामने आया कि यह सेंटर बिना पंजीकरण के संचालित हो रहा था। मौके पर एक महिला एक युवक का अल्ट्रासाउंड कर रही थी। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर सेंटर को तत्काल सीज कर दिया गया। अल्ट्रासाउंड मशीन को जब्त कर जिला मुख्यालय भेज दिया गया। इसके बाद टीम ने दोपहर 3:30 बजे नारायणपुर स्थित एक क्लीनिक पर छापेमारी की। जांच के दौरान वहां कुछ मरीज भर्ती मिले। यह क्लीनिक भी बिना पंजीकरण के संचालित पाया गया। अवैध संचालन के कारण स्वास्थ्य विभाग ने इस क्लीनिक को सील कर दिया। इस अचानक हुई कार्रवाई से रुद्रपुर क्षेत्र में हड़कंप मच गया। कई अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और जांच केंद्रों के संचालक अपने प्रतिष्ठान बंद कर मौके से फरार हो गए। उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सोनी पांडे ने बताया कि जिले में अवैध अस्पतालों और अल्ट्रासाउंड केंद्रों के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि बिना पंजीकरण के किसी भी स्वास्थ्य सेवा को संचालित नहीं होने दिया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग की इस कार्रवाई को लेकर आम लोगों में भी चर्चा है। उम्मीद जताई जा रही है कि इससे अवैध मेडिकल संस्थानों पर अंकुश लगेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पीएनबी कर्मी को हेराफेरी में 3 साल की जेल:खातेदार के 25 हजार रुपए जमा न करने का मामला, 10 हजार जुर्माना
    Next Article
    पहलगाम हमले की बरसी पर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि:देवरिया में कैंडल मार्च निकालकर निर्दोष नागरिकों को किया याद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment