Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हरदोई के करना स्टेशन के पास जंगल में लगी आग:तेज हवाओं से फैली, दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद बुझाया

    2 hours ago

    1

    0

    हरदोई के करना रेलवे स्टेशन के पास बुधवार दोपहर अज्ञात कारणों से जंगल में आग लग गई। तेज हवाओं के कारण आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और तेजी से फैलने लगी। आग की चपेट में आने से झाड़ियों के साथ पेड़ों के पत्ते भी जलने लगे। ऊंची लपटें देखकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तत्काल पुलिस व दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही अग्निशमन अधिकारी शिवराम सिंह अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। दमकल कर्मियों ने आग बुझाने का काम शुरू किया, लेकिन तेज हवाओं के कारण उन्हें आग पर काबू पाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। काफी देर की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया। अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पहलगाम हमले की बरसी पर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि:देवरिया में कैंडल मार्च निकालकर निर्दोष नागरिकों को किया याद
    Next Article
    सपा ने शुभलेश यादव को सौंपी बरेली की कमान:अखिलेश यादव के करीबी हैं नए जिलाध्यक्ष, शिवचरण कश्यप के बाद खाली पद पर हुई ताजपोशी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment