Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पहली बार भारत में परफॉर्म करेंगे मशहूर सिंगर Charlie Puth, 2027 में मुंबई में Ellie Goulding संग जमाएंगे रंग

    19 hours ago

    2

    0

    मशहूर अमेरिकी सिंगर और सॉन्गराइटर चार्ली पुथ पहली बार भारत में लाइव परफॉर्म करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। वह 13 फरवरी 2027 को मुंबई में आयोजित होने वाले पहले 'जॉनी एंड कंपनी फेस्टिवल' में ब्रिटिश सिंगर एली गोल्डिंग के साथ मंच साझा करते नजर आएंगे। यह एक दिवसीय म्यूजिक फेस्टिवल मुंबई के महालक्ष्मी रेसकोर्स में आयोजित किया जाएगा, जिसमें इन दोनों अंतरराष्ट्रीय सितारों के अलावा भारतीय कलाकार कायन, ताबा चाके, माली और गिनी भी अपनी शानदार प्रस्तुति देंगे। आने वाले दिनों में इस लिस्ट में कुछ और बड़े नाम भी जुड़ने की उम्मीद है।भारत आने को लेकर बेहद उत्साहित हैं चार्ली पुथभारत में अपने पहले लाइव शो को लेकर उत्साह जताते हुए चार्ली पुथ ने कहा, "मैंने भारतीय फैंस की एनर्जी के बारे में बहुत कुछ सुना है और मैं आखिरकार पहली बार भारत में परफॉर्म करने के लिए बेहद उत्साहित हूं। संगीत हमेशा से लोगों को एक साथ जोड़ने का जरिया रहा है और मैं मुंबई में सभी के साथ इस अनुभव को जीने का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं। मैं 13 फरवरी को वहां आने, अपने कुछ पसंदीदा गाने सुनाने और लाइव म्यूजिक की एनर्जी का जश्न मनाने वाली उस रात का हिस्सा बनने के लिए उत्सुक हूं।"इसे भी पढ़ें: Kevin Feige के ऑफर पर Robert Downey Jr का रिएक्शन, Marvel में Doctor Doom बनने पर क्या बोले?'सी यू अगेन' और 'लव मी लाइक यू डू' जैसे सुपरहिट गानों पर झूमेगा मुंबईचार बार ग्रैमी अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट हो चुके चार्ली पुथ 'अटेंशन', 'वी डोंट टॉक एनीमोर' और 'सी यू अगेन' जैसे अपने सुपरहिट गानों के लिए दुनिया भर में मशहूर हैं। भारत में उनका यह पहला कॉन्सर्ट उनके नए एल्बम 'व्हाटएवर्स क्लेवर' के रिलीज होने के बाद हो रहा है। वहीं, दूसरी तरफ ब्रिटिश सिंगर एली गोल्डिंग भी मुंबई के मंच पर 'लव मी लाइक यू डू', 'बर्न' और 'लाइट्स' जैसे अपने सबसे मशहूर गानों से समां बांधती नजर आएंगी।इसे भी पढ़ें: Anne Hathaway से पहले ही इस शख्स ने गलती से खोल दिया उनके तीसरे बच्चे के जेंडर का राजकहां और कैसे बुक कर सकते हैं टिकट?बता दें कि यह खास इवेंट 'जॉनी वॉकर लक्स ब्लेंडेड वॉटर' के नए लाइव एंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म 'जॉनी एंड कंपनी' की शुरुआत के मौके पर रखा गया है। टीम इनोवेशन द्वारा निर्मित और एचएसबीसी द्वारा पावर्ड इस शानदार म्यूजिक फेस्टिवल के टिकट खास तौर पर बुक माय शो (BookMyShow) पर उपलब्ध कराए गए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आपराधिक मानहानि मामले में Mary Kom को Delhi Court ने भेजा प्री कॉग्निजेंस नोटिस
    Next Article
    ICJ ने म्यांमा को ठहराया नरसंहार का दोषी, Rohingya शरणार्थियों ने फैसले को बताया उम्मीद की किरण

    Related मनोरंजन Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment