Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पीएम मोदी मंत्रिमंडल की बैठक में पहुंचे:सिर्फ कैबिनेट मंत्रियों को बुलाया, राज्य मंत्री शामिल नहीं होंगे; परिसीमन बिल पर चर्चा हो सकती है

    5 hours ago

    1

    0

    फिलीपींस दौरे से लौटने के बाद पीएम मोदी बुधवार सुबह भारत मंडपम पहुंचे। यहां वह केंद्रीय मंत्रिपरिषद की बैठक की अध्यक्षता कर रहे हैं। बैठक में सरकार के अब तक के कामकाज की समीक्षा के साथ परिसीमन बिल पर भी चर्चा हो सकती है। बैठक में सिर्फ कैबिनेट मंत्रियों को ही बुलाया गया है। राज्य मंत्री और स्वतंत्र प्रभार वाले मंत्री मीटिंग में शामिल नहीं हैं। इस बैठक से पहले प्रधानमंत्री मोदी अपने कार्यालय में राज्य मंत्रियों और स्वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्रियों के साथ अलग-अलग बैठकें कर चुके हैं। केंद्रीय मंत्रिपरिषद की पिछली बैठक सितंबर में 'चिंतन शिविर' के रूप में आयोजित की गई थी। मीटिंग में विकसित भारत के मिशन पर फोकस रहेगा पहले जानिए परिसीमन बिल क्या है आम बोलचाल में जिसे हम परिसीमन विधेयक कह रहे, वो दो विधेयकों का पैकेज है। जिसमें लोकसभा की अधिकतम सीटें 550 से बढ़ाकर 850 करने और लोकसभा क्षेत्रों का आकार दोबारा तय करने (परिसीमन) के प्रावधान हैं। मोदी सरकार ने 16 से 18 अप्रैल 2026 को संसद का विशेष सत्र बुलाकर ये विधेयक पेश किए। तर्क दिया कि 2029 चुनाव तक महिला आरक्षण कानून लागू करने के लिए इन्हें पारित होना जरूरी है। विपक्षी पार्टियां इसके विरोध में एकजुट हो गईं। उनका तर्क था कि महिला आरक्षण की आड़ में बीजेपी अपना एजेंडा पूरा करना चाहती है। परिसीमन विधेयक से ज्यादा जनसंख्या वाले हिन्दी भाषी राज्यों को फायदा मिलेगा, जहां बीजेपी का गढ़ है। जबकि जनसंख्या वृद्धि रोकने वाले राज्यों को नुकसान होगा। संविधान संशोधन विधेयक पारित कराने के लिए संसद के दोनों सदनों में विशेष बहुमत जरूरी होता है। यानी वोटिंग में आधे से ज्यादा सदस्य सदन में मौजूद हों और जितने सदस्य मौजूद हैं, उनमें से कम से कम दो-तिहाई सांसद इसके पक्ष में वोट दें… मान लीजिए लोकसभा में सभी 543 सांसद मौजूद हों और बिल पर वोटिंग करें, तो बिल पास होने के लिए इसके दो-तिहाई यानी 362 सांसदों का समर्थन जरूरी है। अप्रैल में वोटिंग के दौरान लोकसभा में 528 सांसद मौजूद थे। इसके दो-तिहाई के हिसाब से बिल को पास कराने के लिए 352 वोट चाहिए थे। वोटिंग हुई, तो बिल के समर्थन में 298 वोट और विरोध में 230 वोट पड़े। इससे संविधान (131वां संशोधन) विधेयक 54 वोटों से गिर गया। इसमें महिलाओं को संसद और राज्य की विधानसभाओं में 33% आरक्षण देने और लोकसभा की सीटें बढ़ाने से जुड़े प्रावधान थे। अभी दोनों सदनों में मोदी सरकार का आंकड़ा कितना है? अप्रैल के मुकाबले दोनों सदनों में सरकार का समर्थन बढ़ा है, लेकिन दो-तिहाई बहुमत से अब भी पीछे है… लोकसभा में NDA के साथ 319 सांसद 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी 240 सीटों पर जीती थी। NDA में चंद्रबाबू नायडू की TDP के 16, नीतीश कुमार की पार्टी JDU के 12, शिवसेना (शिंदे गुट) के 7, LJP (राम विलास) के 5 और अन्य दलों के 13 सांसद मिलाकर कुल आंकड़ा 292 है। 14 जून 2026 को TMC नेता काकोली घोष दस्तीदार समेत 20 लोकसभा सांसद NDA समर्थित नेशनलिस्ट सिटिजन पार्टी से जुड़ गए, जिससे NDA का नंबर 292 से बढ़कर 312 हो गया। जून 2026 में ही शिवसेना उद्धव गुट के 9 में से 6 सांसद भी NDA की सहयोगी शिवसेना (शिंदे गुट) में शामिल हो गए और NDA का आंकड़ा 318 पहुंच गया। असम की नागांव सीट पर हुए उपचुनाव में बीजेपी के देवाशीष शर्मा भी जीते हैं। फिलहाल 3 लोकसभा सीटें खाली हैं- जम्मू-कश्मीर की श्रीनगर, पश्चिम बंगाल की बसीरहाट और मेघालय की शिलॉन्ग। यानी लोकसभा में अधिकतम 540 सांसद बिल पर वोटिंग करेंगे। इस हिसाब से लोकसभा में दो-तिहाई के 360 के आंकड़े से NDA अभी 41 वोट पीछे हैं। राज्यसभा में NDA के साथ 154 सांसद अप्रैल 2026 में पंजाब से AAP के 7 राज्यसभा सांसदों के बीजेपी जॉइन करने और जून में राज्यसभा चुनाव के बाद 245 सीटों वाली राज्यसभा में NDA के पास कुल 149 सांसद थे। इसमें से बीजेपी के 114 सांसद थे। 9 जुलाई को TMC के 3 राज्यसभा सांसद- सुखेंदु शेखर रे, सुष्मिता देव और प्रकाश चिक बरैक ने पार्टी छोड़कर बीजेपी जॉइन की। 17 जुलाई को तीनों निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुने गए। इससे राज्यसभा में NDA का नंबर बढ़कर 152 हो गया। 16 जुलाई को TMC की राज्यसभा सांसद कोयल मलिक ने भी इस्तीफा दिया और अक्टूबर में बीजेपी की टिकट पर उसी खाली सीट से उपचुनाव जीतकर दोबारा सांसद बन गईं। नवंबर में मध्यप्रदेश की खाली हुई राज्यसभा सीट पर बीजेपी के हरदीप सिंह पुरी भी निर्विरोध चुने गए हैं। यानी NDA का आंकड़ा 154 हो गया है और दो-तिहाई बहुमत के 163 के आंकड़े से NDA 9 वोट पीछे है। हालांकि बीजेपी के एक सूत्र ने कहा है कि लोकसभा में NDA का आंकड़ा 320 और राज्यसभा में 155 है। इस हिसाब से NDA को दो-तिहाई बहुमत तक पहुंचने के लोकसभा में 40 और राज्यसभा में 8 मिलाकर कुल 48 और सांसदों का समर्थन चाहिए। बाकी 48 सांसदों का समर्थन कैसे मिलेगा सरकार ये कमी छोटे, क्षेत्रीय दलों से पूरी कर सकती है… 1. लोकसभा में स्टालिन की DMK, अखिलेश की SP और JMM के सांसदों पर दांव लोकसभा में DMK के 22, NCP (शरद गुट) के 8 और JMM के 3 सांसद हैं। अगर तीनों पार्टियों के सांसद सरकार का समर्थन कर दें, तो NDA का आंकड़ा 353 तक पहुंच जाएगा, जो दो-तिहाई बहुमत से सिर्फ 7 कम होगा। स्टालिन और बीजेपी लीडरशिप के बीच बातचीत हुई है। बीजेपी के सूत्रों के मुताबिक, DMK राज्यों की लोकसभा सीटों में 50% बढ़ोत्तरी के लिए सरकार से लिखित आश्वासन चाहती है। 37 सांसदों वाली समाजवादी पार्टी भी बिल पर सपोर्ट कर सकती है। उत्तर प्रदेश के एक बीजेपी सांसद ने कहा, ‘यूपी में आगामी विधानसभा चुनाव के चलते सपा परिसीमन का विरोध नहीं कर पाएगी, क्योंकि परिसीमन से UP को ही सबसे ज्यादा फायदा है।’ JMM सांसद भी बीजेपी के संपर्क में हैं। SP और DMK के सांसद भले NDA के समर्थन में न आएं, लेकिन वोटिंग के दौरान लोकसभा में अनुपस्थित रहे, तो भी दो-तिहाई का आंकड़ा घट हो जाएगा और सरकार को समर्थन जुटाने में आसानी होगी। अप्रैल में हुई वोटिंग में 12 सांसद लोकसभा नहीं पहुंचे थे। वरिष्ठ पत्रकार नीरजा चौधरी कहती हैं कि DMK का समर्थन भले न मिले, लेकिन सरकार उसे वोटिंग से दूर रहने के लिए मना सकती है। 2. राज्यसभा में YSR कांग्रेस और बीजू जनता दल की जरूरत राज्यसभा में DMK के 8 सांसद हैं, जो वोटिंग न करें, तो दो-तिहाई बहुमत के लिए 157 वोट चाहिए होंगे, यानी फिर NDA को सिर्फ 2 सांसदों का समर्थन जुटाना होगा। इसके लिए सरकार की नजर YSR कांग्रेस और बीजू जनता दल, BJD के क्रमशः 4 और 5 सांसदों पर रहेगी, ये दोनों पार्टियां न तो NDA में हैं और न INDIA ब्लॉक में। दोनों पार्टियों के संसद NDA को समर्थन दे दें, तो सरकार 8 सीटों का फासला पाट सकती है। आखिर ये बिल पारित होने से क्या हो जाएगा, बीजेपी इतना जोर क्यों लगा रही? जवाबः नए परिसीमन के बाद लोकसभा और राज्यों की विधानसभाओं में 50% सीटें बढ़ेंगी। सरकार जो बिल लाई थी, उसमें लोकसभा सीटों की संख्या 550 से बढ़ाकर 850 करने की बात थी। गृहमंत्री अमित शाह ने इसका फॉर्मूला भी बताया था। सरकार का कहना था कि सारे राज्यों में सीटें 'आनुपातिक रूप से' बढ़ेंगी। यानी, अगर 543 सीटों की लोकसभा में तमिलनाडु के पास 7.18% हिस्सेदारी, यानी 39 सीटें हैं, तो 850 सीटों की लोकसभा में भी 7.18% हिस्सेदारी यानी 61 सीटें होंगी। हालांकि परिसीमन विधेयक में सीटें 'आनुपातिक रूप से बढ़ाने’ की गारंटी देने वाला कोई प्रावधान नहीं है। इसके उलट संविधान का अनुच्छेद 81(2)(a) कहता है कि सीटें जनसंख्या के अनुपात में मिलेंगी, न कि सभी राज्यों में बराबर प्रतिशत की बढ़ोत्तरी होगी। इसमें भी सरकार ने कोई बदलाव नहीं किया। यानी 2011 की जनगणना के आधार पर जनसंख्या के अनुपात से ही परिसीमन होगा। ऐसे में ज्यादा जनसंख्या वाले राज्यों को ज्यादा सीटें और कम जनसंख्या वाले राज्यों को कम सीटें मिलेंगी। इससे यूपी, बिहार, राजस्थान, दिल्ली और मध्य प्रदेश सबसे ज्यादा फायदा में होंगे। ये सभी हिंदी बेल्ट के राज्य हैं, जहां बीजेपी का स्ट्रॉन्ग होल्ड है। --------------------------- ये खबर भी पढ़ें… आतंकी बोला- सरेंडर नहीं करूंगा, अल्लाह से मिलना है, VIDEO:CRPF जवानों पर हमला करने वाला लश्कर कमांडर मस्जिद में छिपा था, सुरक्षाबलों ने मार गिराया CRPF पोस्ट पर फायरिंग करने वाले लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी लतीफ भट को सुरक्षाबलों ने बुधवार को एनकाउंटर में मार गिराया। वह एक मस्जिद के अंदर छिपा था। मुठभेड़ से पहले जवानों ने उसे वीडियो कॉल कर सरेंडर करने के लिए कहा। पुलिस अधिकारी ने उससे कहा, 'हम तुम्हारे साथ हैं, जिंदगी अभी बाकी है।' लतीफ ने जवाब दिया, 'मुझे अल्लाह से मुलाकात करना है। बहुत खुश हूं मैं। सरेंडर नहीं करूंगा।' पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी-बिहार में घना कोहरा, विजिबिलिटी 10 मीटर हुई:राजस्थान में पारा 7°C तक पहुंचा, पहाड़ों पर बर्फबारी का असर; MP में बारिश की चेतावनी
    Next Article
    आर्मी के सीनियर ऑफिसर्स की ड्रेस फिर बदलेगी:1 दिसंबर से गोरखा हैट, मैरून-ब्लैक बेरेट और रेजिमेंटल पहचान फिर लौटेगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment