Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बनारस स्टेशन पर पकड़े गए 23 दुर्लभ कछुए:बच्चों के साथ दो महिलाएं अरेस्ट, सुल्तानपुर से ले जा रहीं थीं पश्चिम बंगाल

    20 minutes ago

    2

    0

    वाराणसी के बनारस रेलवे जंक्शन से जीआरपी और आरपीएफ और CIB ने संयुक्त कार्रवाई में 23 दुर्लभ कछुए बरामद किए हैं। ये कछुए 13 बैग में लेकर दो महिलाएं बच्चों के साथ बीती रात स्टेशन की प्लेटफार्म नंबर 8 की पुरानी पार्किंग में पकड़ी गईं। ये एसी बस से वाराणसी पहुंची थीं और सर्कुलेटिंग एरिया में रात गुजरने के बाद सुबह किसी ट्रेन से जाने वाली थीं। फिलहाल सभी कछुओं को वन विभाग को सौंप दिया गया है। बंद पार्किंग में बैग के साथ बैठी मिली महिलाएं इस संबंध में आरपीएफ पोस्ट इंचार्ज राजेश ने बताया - त्योहारों के मद्देनजर बनारस जंकशन पर जीआरपी और आरपीएफ की टीम लगातार संयुक्त रूप से गश्त कर रही है। इसी क्रम में मंगलवार की रात बनारस स्टेशन के सेकेंड इंट्रेंस के सर्कुलेटिंग एरिया की बंद पड़ी पार्किंग में दो महिलाएं ठण्ड में अपने बच्चों के साथ बैठी दिखाई दीं। उनके पास 13 बैग और कुछ गठरियां थीं। उनसे नाम पता पूछा गया तो वो भी कुछ बोली नहीं। ऐसे में शक होने पर उन्हें जीआरपी चौकी पर लाया गया। सुल्तानपुर से बस से पहुंची थी बनारस आरपीएफ इंचार्ज ने बताया - महिलाओं के बैग की तलाशी ली गई तो उसमें अलग-अलग साइज के 23 दुर्लभ कछुए पकड़े गए हैं। सभी को 13 बैग और गठरियों में बांध कर रखा गया था। पकड़ी गयी महिलाओं ने अपना नाम मनीषा निवासी पकड़ी, थाना हनुमानगंज, जिला सुल्तानपुर और सपना निवासी पकड़ी थाना हनुमानगंज जिला सुल्तानपुर बताया है। इन दोनों के पास बच्चे भी हैं। जिन्हे लेकर ये ट्रेवल करने वाली थीं। पश्चिम बंगाल में बिकता, कीमत 3 लाख से ज्यादा मौके पर सूचना के बाद पहुंचे क्षेत्रीय वन अधिकारी राजकुमार गौतम ने बताया - वाराणसी के बनारस जंक्शन पर 23 कछुए पकड़े गए हैं। ये सभी कछुए सुल्तानपुर से वाराणसी के रास्ते पश्चिम बंगाल ले जाने की तैयारी थी। उन्होंने बताया की पुलिस अधिकारियों की सूचना पर हम लोग यहां पहुंचे थे। ये सभी दुर्लभ कछुए हैं। इन कछुओं को पश्चिम बंगाल ले जा कर ऊंचे दाम में बेचा जाता है। जिसकी अंतरराष्ट्रीय कीमत 3 लाख रुपए से अधिक है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अखिलेश यादव और निजी सचिव के खिलाफ सुनवाई टली:सुल्तानपुर MP-MLA कोर्ट में 20 नवंबर को अगली सुनवाई, थाने की रिपोर्ट पेश हुई
    Next Article
    जालौन में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा का स्वागत:कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाएं पहनाईं, झांसी जाते समय कालपी में रुकी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment