Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी-बिहार में घना कोहरा, विजिबिलिटी 10 मीटर हुई:राजस्थान में पारा 7°C तक पहुंचा, पहाड़ों पर बर्फबारी का असर; MP में बारिश की चेतावनी

    3 hours ago

    1

    0

    पहाड़ों पर बर्फबारी के कारण उत्तर प्रदेश, बिहार और राजस्थान में ठंड बढ़ गई है। यूपी और बिहार में बुधवार को ठंड के साथ घना कोहरा है। यूपी के 15 शहरों में विजिबिलिटी 10 मीटर तक पहुंच गई, जबकि बरेली 11.1°C तापमान के साथ सबसे ठंडा रहा। बिहार के कई जिलों में भी कोहरे के कारण विजिबिलिटी 100 मीटर तक रह गई। उधर, पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी से ठंड बढ़ गई है। राजस्थान के कई शहरों में पारा 5°C तक गिर गया। सीकर के पास फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 7.4°C दर्ज किया गया। IMD ने चक्रवाती तूफान अकवान के चलते मध्य प्रदेश में 20 और 21 नवंबर को जबलपुर, रीवा, शहडोल, नर्मदापुरम और इंदौर संभाग में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। उत्तराखंड के गंगोत्री में तापमान माइनस 14°C और जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में माइनस 3.4°C दर्ज किया गया। देशभर से मौसम की तस्वीरें राज्यों से मौसम की खबरें… राजस्थान: सीजन में पहली बार पारा 7°C के करीब, बर्फीली हवा के कारण सर्दी बढ़ी उत्तर भारत से चली बफीर्ली हवा से राजस्थान में सर्दी तेज हो गई है। लगातार दूसरे दिन राज्य के कई शहरों में पारा 5°C तक गिर गया। सीकर के पास फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 7.4°C दर्ज हुआ जबकि माउंट आबू में तापमान करीब 10.7°C रहा। पूरी खबर पढ़ें… मध्य प्रदेश: 20-21 नवंबर को आंधी-बारिश का अलर्ट, जबलपुर, रीवा-शहडोल संभाग भीगेगा बंगाल की खाड़ी में बने तूफान अकवान का मध्य प्रदेश में भी असर दिखेगा। IMD ने 20 और 21 नवंबर को जबलपुर, रीवा, शहडोल, नर्मदापुरम और इंदौर संभाग में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। पूरी खबर पढ़ें… उत्तर प्रदेश: पूरे राज्य में कोहरा, एक्सप्रेस-वे पर गाड़ियों की स्पीड लिमिट घटाई, बरेली सबसे ठंडा पहाड़ों पर बर्फबारी से यूपी में ठंड बढ़ गई है। सुबह-रात के वक्त भीषण कोहरा पड़ रहा है। विजिबिलिटी 10 मीटर रह गई है। कोहरे के चलते एक्सप्रेस-वे पर गाड़ियों की स्पीड लिमिट कम कर दी गई है। 11.1°C के साथ बरेली सबसे ठंडा शहर रहा। पूरी खबर पढ़ें… बिहार: बगहा समेत 4 जिलों में विजिबिलिटी 100m, अरवल सबसे ठंडा समस्तीपुर, बेगूसराय, बगहा और सुपौल में बुधवार सुबह घना कोहरा छाया है। विजिबिलिटी 100 मीटर है। बिहार में ठंड का असर भी दिखने लगा है। न्यूनतम तापमान 2 से 4°C तक गिर गया है। अरवल 13.4°C न्यूनतम पारे के साथ सबसे ठंडा जिला रहा। पूरी खबर पढ़ें… उत्तराखंड: ठंड से बचाने के लिए पांडवों की मूर्तियों को तिरपाल से ढका, 4 शहरों की हवा जहरीली उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में ठंड का असर तेज होने लगा है। चमोली स्थित देश के पहले गांव माणा में बर्फबारी से बचाने के लिए प्रशासन ने पांडवों की मूर्तियों को तिरपाल से ढक दिया है। प्रदेश के चार शहरों में वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में दर्ज की गई है। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    CJI सूर्यकांत पर टिप्पणी मामले में वकील को अवमानना नोटिस:20 जनवरी तक जवाब मांगा; वकील ने कहा था- आप कुर्सी पर बैठने के लायक नहीं
    Next Article
    पीएम मोदी मंत्रिमंडल की बैठक में पहुंचे:सिर्फ कैबिनेट मंत्रियों को बुलाया, राज्य मंत्री शामिल नहीं होंगे; परिसीमन बिल पर चर्चा हो सकती है

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment