Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आर्मी के सीनियर ऑफिसर्स की ड्रेस फिर बदलेगी:1 दिसंबर से गोरखा हैट, मैरून-ब्लैक बेरेट और रेजिमेंटल पहचान फिर लौटेगी

    6 hours ago

    1

    0

    भारतीय सेना ने वरिष्ठ अफसरों की ड्रेस में 2023 में किए बदलाव वापस लेने का फैसला किया है। यह आदेश 1 दिसंबर से लागू होगा। 13 नवंबर के पत्र पर आधारित आंतरिक आदेश के मुताबिक, गोरखा राइफल्स के जनरल फिर अपनी पहचान वाली हैट पहन सकेंगे। स्पेशल फोर्सेज के वरिष्ठ अफसर मैरून बेरेट और बख्तरबंद रेजिमेंट के अफसर ब्लैक बेरेट पहन सकेंगे। वरिष्ठ अफसर अधिकृत वर्दी के साथ अपनी पारंपरिक रेजिमेंट या कोर से जुड़े चिन्ह भी लगा सकेंगे। यह बदलाव ब्रिगेडियर और उससे ऊपर के अफसरों पर लागू होगा। 2023 में सेना ने वरिष्ठ नेतृत्व के लिए एक जैसी पहचान बनाने के लिए वर्दी के कई सामान एक जैसे कर दिए थे। उस नीति में अफसरों की मूल रेजिमेंट और सर्विस की पहचान दिखाने वाले चिन्ह हटा दिए गए थे। पिछले हफ्ते NSG कमांडो की यूनिफॉर्म बदलने का फैसला हुआ था ब्लैक कैट कमांडो की मशहूर काली वर्दी अब बदलने जा रही है। वजह है- भयंकर गर्मी। नेशनल सिक्योरिटी गार्ड (NSG) ने अपने VIP सुरक्षा में लगे कमांडो के लिए नई ब्रीदेबल यानी सांस लेने वाली यूनिफॉर्म बनाने की सिफारिश की है। ये यूनिफॉर्म नायको कपड़े से बनेगी, जिसमें नायलॉन और कॉटन होता है। यह कपड़ा हवा और नमी को आसानी से बाहर निकलने देता है। अप्रैल में विजयवाड़ा में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू की सुरक्षा में तैनात कमांडो करीब 44 डिग्री तापमान में बेहोश हो गया था। इसके बाद ही यह फैसला लिया गया। NSG को उम्मीद है कि पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों की घोषणा तक कमांडो नई यूनिफॉर्म पहनने लगेंगे। अब तक 6 फोर्स की यूनिफॉर्म बदली जा चुकी इसी साल भारतीय फौज की फॉर्मल ड्रेस में बंदी जैकेट शामिल हुई इसी साल जून में भारतीय सेना ने 174 पेज की नई ‘आर्मी यूनिफॉर्म-2026’ बुक में कॉलोनियल एरा के नियमों में भी बदलाव किया था। नए नियमों में रिव्यूइंग ऑफिसर के लिए परेड में तलवार रखना वैकल्पिक कर दिया गया है। वहीं, कुछ मैस ड्रेस के साथ इस्तेमाल होने वाली पाउच बेल्ट हटाई गई है। इसके साथ ही रॉयल जैसे पुराने शब्दों का इस्तेमाल बंद किया गया है। पहली बार फॉर्मल सिविल ड्रेस में स्वदेशी बंदी जैकेट को भी शामिल किया गया है। बंद गले वाली बंदी जैकेट को फुल स्लीव शर्ट, फॉर्मल ट्राउजर और बंद जूतों के साथ पहना जा सकेगा। सेना इससे पहले फरवरी 2023 में भी कई पुरानी परंपराएं खत्म कर चुकी है। इनमें समारोहों में घोड़ा-गाड़ी का इस्तेमाल, रिटायरमेंट के दौरान ‘पुल आउट’ इवेंट और डिनर में पाइप बैंड की परंपरा शामिल थी। सेना ने कॉम्बैट यूनिफॉर्म का पेटेंट कराया, नकल की तो जुर्माना भारतीय सेना ने 2025 में अपने नए कोट कॉम्बैट के डिजाइन (डिजिटल प्रिंट) का पेटेंट करा लिया था। यानी कोई बिना सेना की अनुमति के इस डिजाइन का यूनिफॉर्म न तो बना सकेगा न बेच सकेगा, न उपयोग कर सकेगा। ऐसा करने पर कानूनी कार्रवाई और जुर्माना होगा। सेना ने जनवरी 2025 में नया कॉम्बैट यूनिफॉर्म को पेश किया था। यह तीन-लेयर वाली यूनिफॉर्म सैनिकों के लिए हर मौसम में आरामदायक है। पढ़ें पूरी खबर… --------------------- यह खबर भी पढ़ें… सुरक्षाबलों ने CRPF-पोस्ट पर हमला करने वाले आतंकी को घेरा:मस्जिद में छिपा, सरेंडर से इनकार; दो दिन पहले एनकाउंटर में घायल हो गया था जम्मू-कश्मीर में CRPF पोस्ट पर हमला करने वाले लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी लतीफ भट को सुरक्षा बलों ने कुलगाम में घेर लिया है। बुधवार सुबह मुठभेड़ शुरू हो गई है। कश्मीर पुलिस ने यह जानकारी दी है। सुरक्षा बलों ने लतीफ भट को पकड़ने के लिए कुलगाम के जंगलपोरा इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया। सूत्रों के अनुसार लतीफ एक मस्जिद में छिपा है। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    पीएम मोदी मंत्रिमंडल की बैठक में पहुंचे:सिर्फ कैबिनेट मंत्रियों को बुलाया, राज्य मंत्री शामिल नहीं होंगे; परिसीमन बिल पर चर्चा हो सकती है
    Next Article
    मुंबई एयरपोर्ट पर स्पाइसजेट की फ्लाइट्स में घंटों की देरी:सैकड़ों पैसेंजर्स फंसे, टिकट काउंटर के बाहर हंगामा, 9 घंटे इंतजार के बाद फ्लाइट रवाना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment