Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुंबई एयरपोर्ट पर स्पाइसजेट की फ्लाइट्स में घंटों की देरी:सैकड़ों पैसेंजर्स फंसे, टिकट काउंटर के बाहर हंगामा, 9 घंटे इंतजार के बाद फ्लाइट रवाना

    6 hours ago

    1

    0

    मुंबई एयरपोर्ट पर मंगलवार शाम स्पाइसजेट की कई फ्लाइट्स में देरी हुई। शाम 7 बजे के बाद एयरलाइन की फ्लाइट रवाना नहीं हुई। इसके चलते सैकड़ों यात्रियों को करीब 9 घंटे तक इंतजार करना पड़ा। हालांकि, कुछ फ्लाइट्स ने बुधवार सुबह करीब 4 बजे उड़ान भरी। यात्रियों का आरोप है कि एयरलाइन ने उन्हें देरी की वजह और उड़ान के नए समय की सही जानकारी नहीं दी। इससे नाराज यात्रियों ने टिकट काउंटर पर हंगामा और नारेबाजी की। वहीं, स्पाइसजेट ने प्रभावित यात्रियों को रिफंड देने की पेशकश की है और 7 दिनों के भीतर पैसा खाते में भेजने का आश्वासन दिया है। एक दिन पहले भी पैसेंजर्स को टर्मिनल में एंट्री नहीं दी इससे पहले सोमवार को भी मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 पर स्पाइसजेट की उड़ानों को लेकर परेशानी हुई थी। पैसेंजर्स ने आरोप लगाया था कि उन्हें टर्मिनल में एंट्री नहीं दी गई और फ्लाइट की स्थिति की जानकारी भी नहीं मिली। लगातार दूसरे दिन हुई अव्यवस्था के बाद एयरपोर्ट प्रशासन ने यात्रियों को घर से निकलने से पहले फ्लाइट का स्टेटस चेक करने की सलाह दी थी। वहीं, दिल्ली एयरपोर्ट ने भी 13 नवंबर को स्पाइसजेट की उड़ानों में देरी और रद्द होने की आशंका को लेकर एडवाइजरी जारी की थी। सितंबर में स्पाइसजेट की 20% से ज्यादा उड़ानें रद्द DGCA के सितंबर के आंकड़ों के मुताबिक, स्पाइसजेट की 20% से ज्यादा निर्धारित उड़ानें रद्द हुईं। वहीं, समय पर उड़ान भरने की दर सिर्फ 16.6% रही। इस दौरान करीब 36 हजार यात्रियों को दो घंटे से ज्यादा की देरी का सामना करना पड़ा, जबकि 21,700 यात्री उड़ानें रद्द होने से प्रभावित हुए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्पाइसजेट के बेड़े में अब सिर्फ 12 से 13 विमान बचे हैं। इसका असर कंपनी के कारोबार पर पड़ा है और सितंबर में घरेलू विमानन बाजार में उसकी हिस्सेदारी घटकर 0.6% रह गई। लगातार फ्लाइट्स रद्द होने और देरी से यात्रियों की परेशानी बढ़ रही है। वहीं, मुंबई एयरपोर्ट की ताजा घटना पर कंपनी ने अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। स्पाइसजेट पर विदेशी कंपनी के 35 करोड़ बकाया स्पाइसजेट की लगातार बिगड़ती उड़ान सेवाओं के पीछे कंपनी की आर्थिक और परिचालन संबंधी परेशानियां भी सामने आई हैं। पिछले हफ्ते बकाया भुगतान नहीं मिलने के कारण दुबई की ग्राउंड हैंडलिंग कंपनी डीएनाटा (Dnata) ने चेक-इन सेवाएं रोक दी थीं। स्पाइसजेट पर कंपनी का करीब 35.8 करोड़ रुपए बकाया था। इसके चलते दुबई से आने-जाने वाली चार फ्लाइट रद्द करनी पड़ी थीं। ---------------------------- यह खबर भी पढ़ें… स्पाइसजेट फ्लाइट की खिड़की पर टेप देखकर भड़के यात्री, स्टाफ बोला- विमान उड़ान के लिए बिल्कुल सुरक्षित स्पाइसजेट की फ्लाइट की खिड़की पर लगे टेप को देखकर यात्रियों और स्पाइसजेट के स्टाफ के बीच बहस हो गई। इसके बाद स्टाफ ने यात्रियों को भरोसा दिलाया कि विमान उड़ान भरने के लिए बिल्कुल सुरक्षित है। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    आर्मी के सीनियर ऑफिसर्स की ड्रेस फिर बदलेगी:1 दिसंबर से गोरखा हैट, मैरून-ब्लैक बेरेट और रेजिमेंटल पहचान फिर लौटेगी
    Next Article
    खबर हटके-14 दिन कीचड़ का पानी पीकर जिंदा रहा शख्स:समुद्र किनारे दौड़ रहे लाखों केकड़े; 15 हजार लोगों का एकसाथ डांस, वर्ल्ड रिकॉर्ड बना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment