Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पीडी ने पाली भाषा में 74% से पास किया इंटरमीडिएट:महराजगंज परियोजना निदेशक रामदरश चौधरी ने प्रशासनिक जिम्मेदारियों के बीच हासिल की उपलब्धि

    3 hours ago

    2

    0

    महराजगंज के ग्राम्य विकास अभिकरण के परियोजना निदेशक (पीडी) रामदरश चौधरी ने पाली भाषा में विशेष रुचि के कारण यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा 74 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण की है। उन्होंने अपनी प्रशासनिक जिम्मेदारियों के बीच पढ़ाई जारी रखते हुए यह उपलब्धि हासिल की। चंदौली जिले के मूल निवासी रामदरश चौधरी 2010 बैच के प्रांतीय विकास सेवा (पीडीएस) अधिकारी हैं। उन्होंने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू), वाराणसी से एमएससी (टेक) जियोफिजिक्स की डिग्री प्राप्त की है। वर्तमान में वे महराजगंज में परियोजना निदेशक के पद पर कार्यरत हैं। चौधरी ने राजकीय इंटर कॉलेज, महराजगंज से एक निजी छात्र के रूप में पंजीकरण कराया था और पाली विषय के साथ इंटरमीडिएट की परीक्षा दी। अपनी व्यस्त प्रशासनिक दिनचर्या के बावजूद, उन्होंने पढ़ाई के लिए समय निकाला और अच्छे अंकों से परीक्षा पास की। परियोजना निदेशक चौधरी ने बताया कि पाली एक प्राचीन भारतीय भाषा है, जिसमें भगवान गौतम बुद्ध के उपदेश संरक्षित हैं। बौद्ध ग्रंथ 'त्रिपिटक' भी इसी भाषा में लिखे गए हैं। उन्होंने वर्ष 2025 में पाली विषय से हाईस्कूल परीक्षा भी उत्तीर्ण की थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बबीना से भाजपा विधायक राजीव सिंह को नहीं चाहती जनता:सपा के बृजेंद्र सिंह भोजला पसंदीदा उम्मीदवार, बसपा से दशरथ सिंह राजपूत पसंद
    Next Article
    देवरिया कड़ी सुरक्षा के बीच होमगार्ड परीक्षा का दूसरा दिन:गेट पर उतरवाए जूते, बायोमेट्रिक जांच के बाद मिला प्रवेश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment