Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'पंचायत चुनाव से डर रही है सरकार':लखनऊ में स्वामी प्रसाद मौर्य बोले- उन्हें अपने चुने जाने वाले प्रतिनिधियों पर भरोसा नहीं

    16 hours ago

    1

    0

    सरकार पंचायत चुनाव कराने से डर रही है, क्योंकि उसे अपने ही चुने जाने वाले प्रतिनिधियों पर भरोसा नहीं है। ये कहना है स्वामी प्रसाद मौर्य का। लखनऊ में एक कार्यक्रम के दौरान स्वामी प्रसाद मौर्य ने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पंचायतों का कार्यकाल पूरा होने जा रहा है, लेकिन अब तक चुनाव की अधिसूचना जारी नहीं की गई है, जो लोकतंत्र के लिए ठीक संकेत नहीं है। उन्होंने मांग की है कि पंचायत चुनाव समय पर कराए जाएं, ताकि विकास कार्य बाधित न हों। ‘सरकार चुनाव से डर रही है’ स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि यूपी सरकार को डर है कि प्रधान, सदस्य और ब्लॉक प्रमुख चुनकर आने वाले प्रतिनिधि उनके साथ रहेंगे या नहीं, खासकर 2027 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए। इसी वजह से सरकार पंचायत चुनाव कराने से बच रही है। अधिसूचना में देरी पर सवाल मौर्य ने कहा कि पंचायत चुनाव की अधिसूचना अब तक जारी हो जानी चाहिए थी, लेकिन सरकार की तरफ से कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव में करीब 10 लाख निर्वाचित प्रतिनिधि चुने जाते हैं, जो गांव स्तर पर लोकतंत्र की नींव होते हैं। कार्यकाल बढ़ाने की मांग उन्होंने कहा कि अगर सरकार चुनाव नहीं कराती है, तो मौजूदा ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, जिला पंचायत सदस्य और ब्लॉक प्रमुख का कार्यकाल बढ़ाया जाना चाहिए। अगर ऐसा नहीं किया जाता है तो यह साफ होगा कि सरकार चुने हुए प्रतिनिधियों की जगह अधिकारियों को अधिकार देना चाहती है। मनरेगा फंड को लेकर आरोप मौर्य ने आरोप लगाया कि मनरेगा का नाम बदलने के बाद से फंड नहीं दिया जा रहा है। उनका कहना है कि हजारों करोड़ रुपये का फंड रोका जा रहा है, जिसे 2027 के चुनाव में इस्तेमाल करने की तैयारी है। इससे गांवों में विकास कार्य ठप हो रहे हैं। फतेहपुर जाने से रोकने पर नाराजगी मौर्य ने कहा कि उन्हें पुलिस की तरफ से नोटिस दिया गया है, जिसमें फतेहपुर जाने से रोका गया है। उन्होंने इसे गलत बताते हुए कहा कि सरकार अपराधियों को रोकने में नाकाम है, लेकिन पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे लोगों को रोका जा रहा है। कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल उन्होंने कहा कि प्रदेश में गुंडों और माफियाओं का बोलबाला है। हाल की घटना का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि दो आरोपी पकड़े गए हैं, लेकिन मुख्य आरोपी अभी भी फरार है। उन्होंने मांग की कि पूरे मामले की गहराई से जांच हो, कॉल रिकॉर्डिंग निकाली जाए और अगर कोई नेटवर्क सक्रिय है तो उसे भी उजागर किया जाए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    देवरिया सपा जिलाध्यक्ष समेत दो दर्जन नेता हाउस अरेस्ट:बरहज आंदोलन से पहले पुलिस की देर रात कार्रवाई, जिले की राजनीति गरमाई
    Next Article
    धूल प्रदूषण से राहत, नगर पालिका खर्च करेगी 6 करोड़:बुलंदशहर की प्रमुख सड़कों के किनारे लगाई जाएंगी टाइल्स

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment