Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ओवैसी ने मंच से 55 मिनट का भाषण दिया VIDEO:बर्रा के कब्रिस्तान पर चलाए गए बुलडोजर का जिक्र किया, बोले- फिर कानपुर आऊंगा

    11 hours ago

    2

    0

    कानपुर में AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने कैंट विधानसभा क्षेत्र के बाबूपुरवा ईदगाह मैदान में करीब 55 मिनट तक भाषण दिया। उन्हें सुनने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। अपने भाषण में ओवैसी ने खास तौर पर कानपुर से जुड़े मुद्दों और स्थानीय नेताओं के वादों पर सवाल उठाए। साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव में कैंट समेत शहर की अलग-अलग सीटों पर AIMIM के उम्मीदवार उतारने की बात कही। कब्रिस्तान मुद्दे पर सरकार को घेरा ओवैसी ने बर्रा के कब्रिस्तान का मुद्दा उठाते हुए कहा कि वहां लोगों के माता-पिता और परिजनों की कब्रें थीं। उन्होंने आरोप लगाया कि कार्रवाई के दौरान नियमों का पालन नहीं किया गया। ओवैसी ने सुप्रीम कोर्ट के नवंबर 2024 के निर्देशों का हवाला देते हुए कहा कि किसी निर्माण को हटाने से पहले नोटिस, जवाब और सुनवाई की प्रक्रिया जरूरी है। उनका आरोप था कि KDA ने महज एक दिन के नोटिस पर कार्रवाई की। ओवैसी ने कहा- 'ये हुकूमत जीवित लोगों को चैन से रहने नहीं दे रही और कब्रों में सो रहे बुजुर्गों को भी नहीं बख्श रही।' नेताओं के वादों पर भी सवाल ओवैसी ने रिजवान उल्लाह अस्पताल में 100 बेड की सुविधा के वादे का जिक्र करते हुए स्थानीय नेताओं पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जनता को यह पूछना चाहिए कि अस्पताल में 100 बेड का वादा किसने किया था। उन्होंने बाबूपुरवा और बेगमपुरवा में सरकारी इंटर कॉलेज बनाए जाने के वादे का भी जिक्र किया। ओवैसी ने आरोप लगाया कि चुनाव के दौरान वादे किए गए, लेकिन उन्हें पूरा नहीं किया गया। 'ओवैसी को वोट दोगे तो भाजपा को चला जाएगा' अपने भाषण में ओवैसी ने यह भी कहा कि चुनाव के दौरान AIMIM को लेकर यह बात कही जाएगी कि 'ओवैसी को वोट दोगे तो वोट भाजपा को चला जाएगा।' उन्होंने कहा कि जनता को नेताओं से उनके पुराने वादों और काम का हिसाब मांगना चाहिए। कर्नलगंज और सुजातगंज के मुद्दे भी उठाए ओवैसी ने कर्नलगंज में कब्रिस्तान की जगह उपलब्ध कराने के वादे का जिक्र किया। इसके अलावा सुजातगंज में COD रोड के निर्माण का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि बाद में सड़क नहीं बनने के लिए तरह-तरह के बहाने बनाए जाएंगे। कैंट समेत कानपुर की सीटों पर उम्मीदवार उतारने का ऐलान ओवैसी ने अपने भाषण में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भी बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि कैंट विधानसभा सीट पर AIMIM अपना उम्मीदवार उतारेगी। इसके साथ ही कानपुर की अलग-अलग विधानसभा सीटों पर भी उम्मीदवार उतारने की बात कही। ओवैसी ने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान वह दोबारा कानपुर आएंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    डिजिटल अरेस्ट कर बुजुर्ग से 48.20 लाख की ठगी:सीबीआई अफसर बनकर भेजे फर्जी दस्तावेज, साइबर सेल में FIR
    Next Article
    प्रतापगढ़ में ताला तोड़कर लाखों की चोरी:बरामदे में सोता रहा दंपती, जेवर और नकदी लेकर चोर फरार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment