Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    औरैया में बाइक हादसे में किसान की मौत:शराब पीने के बाद घर लौटते समय हादसा, पुलिस जांच में जुटी

    8 hours ago

    2

    0

    औरैया के अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के ग्राम छोटी पड़रिया-ऊंचा निवासी 43 वर्षीय किसान राजकुमार की शनिवार देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने इसे सड़क हादसा बताया है, लेकिन पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। राजकुमार खेती-किसानी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके परिवार में पत्नी विनीता, एक पुत्री और दो पुत्र हैं। वह अपनी दो पुत्रियों का विवाह पहले ही कर चुके थे। शनिवार शाम गांव का ही युवक उमेश यादव उन्हें घर से बुलाकर ले गया। दोनों गांव से करीब तीन किलोमीटर दूर स्थित सरकारी ठेके पर गए, जहां उन्होंने शराब पी। इसके बाद वे बाइक से घर लौट रहे थे। देर रात तक राजकुमार के घर न पहुंचने पर परिजनों ने तलाश शुरू की। गांव के बाहर उनकी बाइक पड़ी मिली और पास ही राजकुमार घायल अवस्था में पड़े थे। साथ गए युवक उमेश यादव ने परिजनों को बताया कि यह सड़क दुर्घटना थी। परिजन और भाई गौरव यादव उन्हें रात करीब 11 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) अजीतमल लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शुरू की जांच सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी। कोतवाल ललितेश त्रिपाठी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला सड़क दुर्घटना का प्रतीत हो रहा है, लेकिन हर पहलू की जांच की जा रही है। अभी तक किसी प्रकार की तहरीर नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि मौत के सही कारण का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में आंधी-बारिश से बिजली पर आफत:100 से ज्यादा पेड़ और पोल गिरे, हाईटेंशन तार टूटे; 12 घंटे तक सप्लाई बंद
    Next Article
    लखनऊ में चौकी के सामने आधे घंटे उत्पात, VIDEO:पॉलिटेक्निक चौराहे पर युवक की चेन छीनी; विरोध पर दौड़ाकर पीटा, कार तोड़ी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment