Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुस्तफा हुसैन ने रामपुर नेताओं पर निष्क्रियता का आरोप लगाया:रामपुर में ग्रामीण विकास पर ध्यान देने, सड़क चौड़ीकरण की मांग की

    3 hours ago

    2

    0

    रामपुर में ग्रामीण विकास को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। चमरौआ विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी और जिला पंचायत सदस्य मुस्तफा हुसैन ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों पर निष्क्रियता का आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी उदासीनता के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। जनता की मूलभूत समस्याएं अब भी जस की तस बनी हुई हैं। जानकारी के अनुसार, रामपुर में मुस्तफा हुसैन ने मुरादाबाद की सांसद कुंवरानी रुचिवीरा का उदाहरण देते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों को उनसे सीख लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि रुचिवीरा लगातार अपने क्षेत्र में सक्रिय रहती हैं और जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं का समाधान कराती हैं। सड़क चौड़ीकरण को लेकर प्रदर्शन हुसैन ने तोपखाना से प्राणपुर होते हुए बंजरिया मार्ग के चौड़ीकरण की मांग को लेकर ग्रामीणों के साथ प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि यह सड़क लंबे समय से संकरी और जर्जर हालत में है, जिससे लोगों को आवागमन में भारी परेशानी होती है। हजारों लोगों को मिलेगा सीधा लाभ उन्होंने कहा कि इस मार्ग के चौड़ीकरण से क्षेत्र के हजारों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा और यातायात व्यवस्था सुगम हो जाएगी। मुस्तफा हुसैन ने आरोप लगाया कि कुछ जनप्रतिनिधि केवल सत्ता की राजनीति में व्यस्त रहते हैं और ग्रामीण विकास जैसे अहम मुद्दों को गंभीरता से नहीं उठाते। उनके मुताबिक, यदि जनप्रतिनिधि सक्रियता से पैरवी करें तो विकास कार्यों में तेजी लाई जा सकती है। अंत में उन्होंने शासन-प्रशासन से अपील की कि जनहित को ध्यान में रखते हुए तोपखाना-प्राणपुर-बंजरिया मार्ग का जल्द चौड़ीकरण कराया जाए, ताकि क्षेत्रवासियों को राहत मिल सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बरेली में भीषण सड़क हादसा, 5 लोगों की मौत:टैंकर से टक्कर के बाद बोलेरो आधी खत्म, बाइक भी टकराई; गाड़ी काटकर शव निकाले
    Next Article
    फरीदहां में शिक्षक ने स्कूल में लगाई फांसी:बीमारी से परेशान होकर उठाया आत्मघाती कदम, पुलिस जांच में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment