Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    औरैया के छात्रों ने कानपुर में किया शैक्षिक भ्रमण:आईआईटी प्रोफेसर, विज्ञान विशेषज्ञों और उद्यमियों से मिले

    2 hours ago

    1

    0

    औरैया के जिला विज्ञान क्लब द्वारा माध्यमिक विद्यालय के 106 छात्र-छात्राओं ने कानपुर में शैक्षिक भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने आईआईटी, शिक्षा सोपान आश्रम और औद्योगिक संस्थानों का दौरा किया, जहां उन्होंने विज्ञान के प्रयोगों को समझा और औद्योगिक क्षेत्र में भविष्य की संभावनाओं को जाना। मंगलवार को छात्रों का दल सबसे पहले कानपुर स्थित शिक्षा सोपान आश्रम पहुंचा। पद्मश्री प्रोफेसर एच.सी. वर्मा के मार्गदर्शन में विज्ञान विशेषज्ञों रितेश कुमार, रंजीत कुमार, योगेश झा और हिमांशु ने छात्रों को वायु दाब, आवृत्ति, प्रकाश प्रकीर्णन, आर.जी.बी. प्रभाव, ऑर्गन पाइप, गुरुत्वाकर्षण नियम, दोलन गति, आसुत जल निर्माण, उत्तोलक, इलेक्ट्रोस्टैटिक चार्ज और प्रक्षेप गति जैसे वैज्ञानिक सिद्धांतों की जानकारी प्रयोगों के माध्यम से दी। इसके बाद, छात्रों ने आईआईटी कानपुर का दौरा किया। यहां केमिकल इंजीनियरिंग विभाग के प्रोफेसर डॉ. अनुराग त्रिपाठी ने छात्रों को रसायन विज्ञान से जुड़ी विभिन्न अवधारणाओं की विस्तृत व्याख्या की। छात्रों को स्पिन नैनोटेक कंपनी भी ले जाया गया। कंपनी में उन्हें इलेक्ट्रो स्पिनिंग मशीन, नैनो फाइबर मशीन, मेल्ट स्पिनिंग जैसी विभिन्न मशीनों और हाई वोल्टेज का उपयोग करके रसायनों से फाइबर बनाने की प्रक्रिया के बारे में बताया गया। मैनेजर महेश और एच.आर. मैनेजर रिया चटर्जी ने उत्पादन, मार्केटिंग और नैनो टेक्नोलॉजी से बनने वाले उत्पादों की जानकारी दी। प्रोडक्शन मैनेजर अंकित शुक्ला ने सर्जिकल, एन95 और कप शेप मास्क के उत्पादन की प्रक्रिया समझाई, जबकि सीनियर एनालिस्ट अंकित शर्मा ने फूड लैब के बारे में बताया। स्पिन नैनोटेक कंपनी के संस्थापक और सीईओ संदीप पाटिल ने छात्रों के साथ अपने जीवन संघर्ष और सफलता की कहानी साझा की। उन्होंने छात्रों को मोबाइल का सदुपयोग शिक्षा के लिए करने की सलाह दी और सफलता के मंत्र भी बताए। इस शैक्षिक भ्रमण के दौरान जिला विज्ञान क्लब समन्वयक मोहित सिंह, रामेंद्र कुशवाहा, मुहीत सिद्दीकी, ज्ञान प्रकाश, विकास सक्सेना, शिववीर सेंगर, कमलकांत, प्रीति त्रिपाठी, सुमित नारायण सहित विभिन्न कॉलेजों के शिक्षक मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लग्जरी कार में बच्चे देख मचा बच्चा चोर का शोर:सोनभद्र में युवक को लोगों ने पीटा, गाड़ी के शीशे तोड़े, पीड़ित बोला- घुमाने लाया था
    Next Article
    संभल हादसे में चार के बाद अर्टिगा चालक की मौत:आगरा-मुरादाबाद हाईवे पर टेंपो-कार में टक्कर हुई थी, कई हुए थे घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment