Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लग्जरी कार में बच्चे देख मचा बच्चा चोर का शोर:सोनभद्र में युवक को लोगों ने पीटा, गाड़ी के शीशे तोड़े, पीड़ित बोला- घुमाने लाया था

    2 hours ago

    1

    0

    सोनभद्र में बच्चा चोर समझकर लोगों ने लग्जरी कार के मालिक को पीट दिया। कार के शीशे तोड़ दिए। करीब आधे घंटे तक देर हंगामा चला। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत कराया। बच्चों और कार के मालिक को थाने ले जाया गया। जहां बच्चों के माता पिता ने बताया कि वो कार सवार के घर काम करते हैं। उनके कहने पर ही मालिक उनके बच्चों को कार से लेने उनके घर आए थे। लग्जरी कार में गांव बच्चों को देख लोगों ने कार सवार को बच्चा चोर समझकर शोर मचा दिया। पूरा मामला म्योरपुर थाना क्षेत्र के आश्रम मोड़ का है। यह घटना शनिवार देर शाम हुई। फिलहाल मामले में पुलिस ने सभी को थाने से छोड़ दिया। जब बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने एक वाहन से चार बच्चों को पकड़ा और उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने वाहन में सवार एक युवक की पिटाई भी की और वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया था। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष रविकांत मिश्रा मौके पर पहुंचे और सभी संबंधित लोगों को थाने ले गए। कड़ाई से पूछताछ में युवक ने बताया - वह बच्चों को उनके घर से पाटी गांव घुमाने के लिए ले गया था। पाटीगांव घूमने के बाद वह आश्रम मोड के बाजार से कुछ सामान खरीदने के लिए रुके थे। बच्चों को नई गाड़ी में बैठे देख ग्रामीणों ने उनको बच्चा चोर समझ कर पीटने लगे। पुलिस ने पाटी ग्राम पंचायत के प्रधान ईश्वर प्रसाद और बच्चों के परिजनों को थाने बुलाया। देर रात परिजनों के पहुंचने और बच्चों की पहचान की पुष्टि होने के बाद मामला शांत हुआ। बच्चों की पहचान चंदू बैगा (8 वर्ष), रामकेश बैगा (6 वर्ष), जयबहादुर बैगा (10 वर्ष) और दीनदयाल बैगा (12 वर्ष) के रूप में हुई। उन्हें उनके परिजनों को सौंप दिया गया। बच्चों के साथ मौजूद आजाद सिंह और उपेंद्र विक्रम सिंह, जो तियरी (थाना इलिया, जनपद चंदौली) के निवासी हैं, को उपचार के बाद छोड़ दिया गया। ग्राम प्रधान ईश्वर प्रसाद ने पुष्टि की कि युवक बच्चों को उनके परिजनों की अनुमति से ही घुमाने ले गया था। परिजनों ने बताया कि मलिक नयी गाड़ी लेकर घर पर आए हुए थे। नई कार देखकर बच्चे उसमें बैठकर घूमने के लिए चले गए थे। थानाध्यक्ष रविकांत मिश्रा ने स्पष्ट किया कि यह बच्चा चोरी का कोई मामला नहीं था और यह घटना केवल अफवाह के कारण हुई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बिलासपुर में धार्मिक स्थलों के पास शराब दुकान का विरोध:नागरिकों ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर स्थान बदलने की मांग की
    Next Article
    औरैया के छात्रों ने कानपुर में किया शैक्षिक भ्रमण:आईआईटी प्रोफेसर, विज्ञान विशेषज्ञों और उद्यमियों से मिले

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment