Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल हादसे में चार के बाद अर्टिगा चालक की मौत:आगरा-मुरादाबाद हाईवे पर टेंपो-कार में टक्कर हुई थी, कई हुए थे घायल

    2 hours ago

    1

    0

    संभल के आगरा-मुरादाबाद हाईवे पर हुए भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के बाद अब अर्टिगा चालक ने भी दम तोड़ दिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। यह दुर्घटना जनपद संभल की तहसील गुन्नौर के थाना धनारी क्षेत्र के गांव उधरनपुर के निकट हुई थी। मृतक अर्टिगा चालक की पहचान कृपाल (35 वर्षीय) पुत्र पूरन सिंह, निवासी गांव लहरा नगला श्याम, थाना जुनावई के रूप में हुई है। कृपाल अविवाहित था और अपने भतीजे प्रियांशु (14 वर्षीय) को मोबाइल दिलाने के लिए कस्बा बबराला से जा रहा था। इसी दौरान उसकी अर्टिगा गाड़ी की सवारियों से भरे एक टेंपो से आमने-सामने की टक्कर हो गई थी। कृपाल ने चार दिन के इलाज के बाद अस्पताल में दम तोड़ा। इस हादसे में 22 मार्च को ही चार लोगों की मौत हो गई थी। मृतकों में राजेश (20 वर्षीय) पुत्र कल्लू निवासी पाठकपुर की मढैया, रजनी (14 वर्षीय) पुत्री ओमपाल निवासी गांव रायपुर कलां, किशोरी (40 वर्षीय) पुत्र झंडू सिंह निवासी मानकपुर और जमीला पत्नी जमील निवासी गुन्नौर शामिल थे। दुर्घटना में घायल हुए कई अन्य लोगों का भी इलाज चल रहा है। रजनी के पिता ओमपाल और दो साल के भाई कुलदीप को गंभीर हालत में मेरठ रेफर किया गया था। उनकी मां प्रवेश और बहन सलोनी का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। इसके अलावा, शौकीन (32 वर्षीय) पुत्र रफी निवासी गांव अकबरपुर और फरजाना (25 वर्षीय) पुत्री भूरे निवासी गुन्नौर भी घायल हुए हैं। थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि सड़क हादसे में अर्टिगा चालक कृपाल की भी मौत हो गई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से कोई शिकायत नहीं मिली है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    औरैया के छात्रों ने कानपुर में किया शैक्षिक भ्रमण:आईआईटी प्रोफेसर, विज्ञान विशेषज्ञों और उद्यमियों से मिले
    Next Article
    अमेठी में ईरान के लिए अनोखा डोनेशन अभियान:ग्रामीणों ने पैसे, जेवर, बर्तन दान किए; दिल्ली दूतावास भेजे जाएंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment