Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ऑटो ने बाइक में मारी टक्कर,‌ एक की मौत:हाथरस में सिकंद्राराऊ रोड पर हादसा, दूसरा गंभीर घायल

    1 hour ago

    1

    0

    हाथरस में आज बुधवार शाम करीब 4 बजे एक सड़क हादसा हुआ। हाथरस जंक्शन कोतवाली क्षेत्र में सिकंद्राराऊ रोड पर कैलोरा गौशाला के सामने एक ऑटो ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार ओमप्रकाश (42) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका भतीजा कमल (27) गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक ओमप्रकाश, पुत्र हर प्रसाद, कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव सलेमपुर के निवासी थे और बेलदारी का काम करते थे। वह अपने भतीजे कमल के साथ हाथरस जंक्शन आए थे और वापस अपने गांव सलेमपुर लौट रहे थे, तभी यह दुर्घटना हुई। हादसे के बाद दोनों को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा अस्पताल में डॉक्टरों ने ओमप्रकाश को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल कमल का इलाज जारी है। पुलिस ने ओमप्रकाश के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ओमप्रकाश अपने पीछे पांच बच्चों को छोड़ गए हैं। सड़क हादसे के बाद मृतक के परिवार के लोगों में मातम छा गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    डीएम के निर्देश पर गेहूं क्रय केंद्रों का किया निरीक्षण:किसानों से बातचीत की कर समस्याएं सुनीं, खरीद प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के निर्देश
    Next Article
    रुहेलखंड यूनिवर्सिटी में फ्लैगशिप यूथ पार्लियामेंट का आगाज:5 मई को छात्र बनेंगे मंत्री और सांसद, देश के मुद्दों पर करेंगे चर्चा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment