Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    क्या दुनिया का हर तीसरा आदमी FIFA नहीं देख पाएगा?:भारत-चीन में अब तक ब्रॉडकास्टिंग राइट्स नहीं खरीदे गए; जानिए इसकी वजह क्या है?

    1 hour ago

    1

    0

    भारत-चीन में फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ब्रॉडकास्टिंग राइट्स अब तक किसी भी कंपनी ने नहीं खरीदे हैं। मलेशिया, थाईलैंड, वियतनाम और श्रीलंका में भी राइट्स के लिए कोई कंपनी इंटरनेस्ट नहीं दिखा रही। अगर यहीं स्थिति रही, तो दुनिया के करीब 300 करोड़ लोग सबसे बड़े फुटबॉल टूर्नामेंट को नहीं देख पाएंगे। फीफा वर्ल्ड कप 11 जून से 19 जुलाई तक अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको की संयुक्त मेजबानी में खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट में 48 टीमें हिस्सा लेंगी और 104 मैच खेले जाएंगे। ब्रॉडकास्टिंग राइट्स अब तक क्यों नहीं खरीदे गए? फीफा ने शुरुआत में मैचों के राइट्स के लिए $100 मिलियन (948 करोड़ रुपए) की मांग की थी। जब कोई खरीदार नहीं मिला, तो इसका प्राइज घटाकर 35 मिलियन डॉलर (लगभग 332 करोड़ रुपए) कर दिए हैं। भारत या दूसरे देशों में ब्रॉडकास्टिंग राइट्स नहीं खरीदने जाने की तीन बड़ी वजह है… खरीददार नहीं मिला तो FIFA क्या करेगा? एक्सपर्ट्स का मानना है कि 'जियो-स्टार' जानबूझकर आखिरी वक्त का इंतजार कर रहा है, ताकि FIFA राइट्स के रेट और कम कर दे। अगर कोई नहीं खरीदता, तो फीफा अपने खुद के ऐप 'FIFA+' पर मैचों को स्ट्रीम कर सकता है। एक आखिरी रास्ता यह है कि सरकार इसे 'राष्ट्रीय महत्व' का खेल घोषित कर दूरदर्शन पर दिखाए, लेकिन इसके लिए भी किसी प्राइवेट कंपनी का साथ होना जरूरी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    IPL में मुंबई Vs हैदराबाद; इंडियंस का स्कोर 113/2:विल जैक्स के बाद सूर्यकुमार आउट, रिकेल्टन फिफ्टी बनाकर खेल रहे
    Next Article
    रोहित शर्मा को वापसी में अभी लगेगा और समय, हार्दिक पांड्या ने टॉस के समय फिटनेस को लेकर दिया बड़ा अपडेट

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment