Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ऑटो में सवारी बैठाकर चोरी करने वाले 4 बदमाश अरेस्ट:कानपुर में बैंककर्मी के 11 हजार रुपए निकाले, ऑटो, कैश और मोबाइल बरामद

    11 hours ago

    2

    0

    कानपुर में ऑटो में सवारी बिठाकर चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह का फीलखाना पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने दो ऑटो चालकों समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने 8 अप्रैल को एलआईसी की किस्त जमा करने सैफई से आए बैंककर्मी के 11 हजार रुपए पार कर दिए थे। एसीपी कोतवाली आशुतोष कुमार ने बताया कि 8 अप्रैल को इटावा के सैफई निवासी अनकेश कुमार, जो नार्दन रेलवे कोऑपरेटिव बैंक में कार्यरत हैं, मॉल रोड स्थित एलआईसी ऑफिस में 11 हजार रुपए की किस्त जमा करने आए थे। शाम करीब 5 बजे वह घंटाघर चौराहे से मॉल रोड जाने के लिए एक ऑटो में ड्राइवर के बगल में बैठ गए। ऑटो में पीछे दो और आगे एक अन्य युवक पहले से बैठा हुआ था। ऑटो एक्सप्रेस रोड स्थित हरी मजार के आगे पहुंचा ही था कि ड्राइवर ने ऑटो खराब होने का बहाना बनाकर उन्हें नीचे उतार दिया। ऑटो से उतरते ही जब उन्होंने जेब में हाथ डाला तो 11 हजार रुपए गायब मिले। इसके बाद उन्होंने ऑटो नंबर UP 78 JT 8003 के आधार पर फीलखाना थाने में तहरीर दी। 100 सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद गिरफ्तारी मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने आसपास के करीब 100 सीसीटीवी फुटेज खंगाले। जांच के दौरान शातिरों की गतिविधियां कैमरे में कैद मिलीं। फुटेज के आधार पर शुक्रवार तड़के पुलिस ने गांधी भवन स्थित केईएम हॉल के पास से आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान शुक्लागंज पीपरखेड़ा निवासी मो. तालिब, रेलबाजार निवासी अल्ताफ खान, जाजमऊ पुरानी चुंगी निवासी मिराज खान उर्फ मुन्ना और उन्नाव के शेषपुर नरी निवासी फहाद अली के रूप में बताई। अकेले यात्रियों को बनाते थे निशाना एसीपी ने बताया कि आरोपी ऑटो में पहले से सवारी बनकर बैठ जाते थे। इसके बाद वे अकेले यात्रियों को निशाना बनाते और उन्हें ड्राइवर के बगल में बैठा लेते थे। फिर ऑटो को तेज रफ्तार और बेतरतीब तरीके से चलाया जाता था, जिससे यात्री दोनों हाथों से ऑटो पकड़कर बैठने को मजबूर हो जाता था। इसी दौरान आरोपी जेब से नकदी और सामान पार कर देते थे। वारदात के बाद शातिर ऑटो खराब होने का बहाना बनाकर सवारी को बीच रास्ते उतार देते थे। ऑटो, कैश और मोबाइल बरामद पुलिस के मुताबिक तालिब और फहाद अली ऑटो चलाते थे, जबकि उनके अन्य साथी चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। एसीपी कोतवाली ने बताया कि तालिब और अल्ताफ के खिलाफ जाजमऊ थाने में पहले से 13जी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त ऑटो, चोरी किए गए 9,640 रुपए और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बिजली विभाग का जेई 22 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार:एंटी करप्शन टीम ने हरदोई के कराही उपकेंद्र से पकड़ा
    Next Article
    कोहली की IPL में 66वीं फिफ्टी:पडीक्कल का 20 बॉल में अर्धशतक, बेंगलुरु का स्कोर-134/1; गुजरात ने 206 रन का टारगेट दिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment