Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कोहली की IPL में 66वीं फिफ्टी:पडीक्कल का 20 बॉल में अर्धशतक, बेंगलुरु का स्कोर-134/1; गुजरात ने 206 रन का टारगेट दिया

    23 hours ago

    1

    0

    विराट कोहली ने IPL में 66वीं फिफ्टी लगा दी। वे 30 बॉल पर अर्धशतक लगाकर खेल रहे हैं। उनके साथी देवदत्त पडीक्कल 20 बॉल पर फिफ्टी लगाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। 206 रन का टारगेट चेज कर रही बेंगलुरु ने 12 ओवर के बाद एक विकेट खोकर 134 रन बना लिए हैं। जैकब बेथेल को सिराज ने आउट किया। इससे पहले कोहली IPL में 300 सिक्स लगाने वाले तीसरे बैटर बन गए हैं। उनसे पहले रोहित शर्मा और क्रिस गेल ऐसा कर चुके हैं। कोहली टूर्नामेंट में 800 चौके पूरे करने वाले पहले बैटर भी बने। उन्होंने रबाडा की बॉल पर बाउंड्री लगाकर यह माइलस्टोन हासिल किया। शुक्रवार को गुजरात टाइटंस ने साई सुदर्शन के शतक की बदौलत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 206 रन का टारगेट दिया। सुदर्शन 58 बॉल पर 100 रन बनाकर आउट हुए। सीजन के 34वें मुकाबले में बेंगलुरु ने एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। मैच का स्कोरबोर्ड… दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-12 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB): रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, टिम डेविड, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, रसिख सलाम और सुयश शर्मा। इम्पैक्ट प्लेयर्स- जैकब बेथेल। गुजरात टाइटंस (GT): शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, जेसन होल्डर, राशिद खान, मानव सुथार, कागिसो रबाडा और मोहम्मद सिराज। इम्पैक्ट प्लेयर्स- प्रसिद्ध कृष्णा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ऑटो में सवारी बैठाकर चोरी करने वाले 4 बदमाश अरेस्ट:कानपुर में बैंककर्मी के 11 हजार रुपए निकाले, ऑटो, कैश और मोबाइल बरामद
    Next Article
    RCB vs GT Live Score Updates IPL 2026: आरसीबी ने गंवाया दूसरा विकेट, पडिक्कल लौटे पवेलियन; यहां देखें लाइव स्कोर

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment