Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ऑस्ट्रेलिया ने जिम्बाब्वे को एक विकेट से हराया:जोश इंग्लिस का शतक, एलिस ने 36 रन बनाने के साथ 3 विकेट भी लिए

    18 hours ago

    2

    0

    ऑस्ट्रेलिया ने जिम्बाब्वे को तीसरे और आखिरी वनडे 1 विकेट से हराकर सीरीज 3-0 से स्वीप कर लिया है। हरारे में जिम्बाब्वे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 8 विकेट पर 271 रन बनाए। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 49.5 ओवर में 9 विकेट खोकर 272 रन बना दिए। ऑस्ट्रेलिया की जीत के हीरो जोश इंग्लिस और नाथन एलिस रहे। इंग्लिस ने 102 गेंदों पर 103 रन बनाए। एलिस 36 रन बनाकर नाबाद रहे और गेंदबाजी में भी 3 विकेट लिए। आखिरी ओवर में 9 रन चाहिए थे, एलिस ने छक्के से दबाव हटाया ऑस्ट्रेलिया को आखिरी ओवर में जीत के लिए 9 रन चाहिए थे। जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने गेंद वेस्ली मदहेवेरे को दी। एलिस ने पहली ही गेंद पर लॉन्ग-ऑन के ऊपर से छक्का लगा दिया। अब 5 गेंद पर 3 रन चाहिए थे। एलिस ने दो सिंगल लेकर ऑस्ट्रेलिया को जीत दिला दी। ऑस्ट्रेलिया की आखिरी विकेट के लिए एलिस और स्पेंसर जॉनसन ने 27 रन जोड़े। इससे पहले एडम जम्पा 9वें बल्लेबाज के रूप में आउट हुए थे और ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 27 रन चाहिए थे। जिम्बाब्वे के पास मैच जीतने का मौका था, लेकिन मदहेवेरे ने एलिस का कैच छोड़ दिया। इंग्लिस ने संभाली पारी, अकेले ऑस्ट्रेलिया को जीत के करीब पहुंचाया 272 रन का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत खराब रही। ट्रेविस हेड 6 और कप्तान मिचेल मार्श 8 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद कूपर कॉनॉली और इंग्लिस ने तीसरे विकेट के लिए 52 रन जोड़े। इंग्लिस ने इसके बाद एलेक्स कैरी के साथ चौथे विकेट के लिए 85 रन की साझेदारी की। कैरी 34 रन बनाकर आउट हुए, लेकिन इंग्लिस एक छोर संभाले रहे। उन्होंने 94 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया और 102 गेंदों में 103 रन बनाए। इंग्लिस के आउट होने के समय ऑस्ट्रेलिया 227/8 पर था। इसके बाद ब्रैड इवांस ने जम्पा को भी आउट कर दिया, लेकिन एलिस और जॉनसन ने आखिरी विकेट पर 27 रन जोड़कर मैच जिम्बाब्वे से छीन लिया। जिम्बाब्वे ने 271 रन बनाए, रजा की नाबाद 81 रन की पारी रविवार को जिम्बाब्वे ने 8 विकेट पर 271 रन बनाए। यह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे में उसका पहले बल्लेबाजी करते हुए दूसरा सबसे बड़ा स्कोर था। जिम्बाब्वे के शुरुआती दो बल्लेबाज बेन करन और ब्रायन बेनेट जल्दी आउट हो गए। ब्रेंडन टेलर भी 9 रन बनाकर पवेलियन लौटे और टीम 68/3 पर पहुंच गई। इसके बाद इनोसेंट काया और क्रेग एर्विन ने चौथे विकेट के लिए 80 रन जोड़े। काया 55 रन बनाकर हैमस्ट्रिंग की समस्या के कारण रिटायर्ड हर्ट हुए। एर्विन ने सिकंदर रजा के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया। दोनों ने 61 रन जोड़े। एर्विन 59 रन पर जम्पा की गेंद पर आउट हुए। रजा ने अंत तक बल्लेबाजी की और 72 गेंदों पर नाबाद 81 रन बनाए। उन्होंने पारी को आखिरी ओवरों तक संभाले रखा। ऑस्ट्रेलिया की ओर से एलिस ने 50 रन देकर 3 विकेट लिए, जबकि ब्रैड इवांस ने 47 रन देकर 4 विकेट लिए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रूस, इजराइल और तुर्किये एशियन गेम्स में क्यों नहीं:तुर्किए की 97% और रूस की 75% जमीन एशिया में, तीनों देशों की अलग वजह
    Next Article
    सनथ जयसूर्या बोले- वैभव सूर्यवंशी भारत का फ्यूचर:प्लेइंग इलेवन में शामिल करने की जल्दबाजी न करें, उनके पास काफी समय

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment