Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार भारत आएंगे पाकिस्तानी मंत्री:आज शंघाई सहयोग संगठन फोरम में लेंगे हिस्सा, मोदी करेंगे उद्घाटन; 25 देशों को न्योता

    8 hours ago

    2

    0

    ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार पाकिस्तान का कोई मंत्री शुक्रवार को भारत आएगा। पाकिस्तान के जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण समन्वय मंत्री मुसादिक मसूद मलिक दिल्ली में होने वाले शंघाई सहयोग संगठन (SCO) सिविलाइजेशनल डायलॉग फोरम में शामिल होंगे। वे पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी शुक्रवार शाम करीब 5:30 बजे दिल्ली के पुराना किला में फोरम का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम 20 से 22 नवंबर तक चलेगा। संस्कृति मंत्रालय और विदेश मंत्रालय मिलकर इसका आयोजन कर रहे हैं। भारत ने इस फोरम के लिए 25 देशों को न्योता भेजा था, जिनमें से 15 ने भागीदारी की पुष्टि की है। इसका उद्देश्य सदस्य देशों की साझा सभ्यता और संस्कृति को सामने लाना और उनके बीच आपसी बातचीत बढ़ाना है। पाकिस्तान ने संस्कृति मंत्री की जगह जलवायु मंत्री को भेजा भारत ने पाकिस्तान के राष्ट्रीय विरासत और संस्कृति मंत्री औरंगजेब खान खिची को फोरम में शामिल होने का निमंत्रण दिया था। हालांकि, पाकिस्तान ने जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण समन्वय मंत्री डॉ. मुसादिक मसूद मलिक को प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करने के लिए नामित किया। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के मुताबिक, उसका प्रतिनिधिमंडल फोरम के अलग-अलग विषयों पर होने वाली चर्चाओं में हिस्सा लेगा। साथ ही SCO के दूसरे सदस्य देशों के प्रतिनिधियों से अलग बातचीत भी करेगा। मई 2023 में तत्कालीन विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी के गोवा दौरे के बाद किसी पाकिस्तानी संघीय मंत्री की यह पहली भारत यात्रा होगी। बिलावल SCO के विदेश मंत्रियों की बैठक में शामिल हुए थे। चीन, ईरान सहित कई देश होंगे फोरम में शामिल केंद्रीय संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने 13 नवंबर को बताया था कि भारत ने 25 देशों को निमंत्रण भेजा है। इनमें चीन, कजाकिस्तान, ईरान, किर्गिज रिपब्लिक, ताजिकिस्तान, उज्बेकिस्तान, बेलारूस, अजरबैजान, आर्मेनिया, बहरीन, नेपाल, सऊदी अरब, कंबोडिया, तुर्किये और श्रीलंका शामिल हैं। पाकिस्तान की भागीदारी को लेकर शेखावत ने कहा था कि उन्हें उम्मीद है कि पाकिस्तान भी आएगा। उनके मुताबिक, दोनों देशों की संस्कृति और सभ्यता का विकास साथ-साथ हुआ है। 1947 के बंटवारे के बाद दोनों देश अलग हुए, लेकिन उनकी साझा विरासत में अंतर नहीं है। शेखावत ने कहा था कि भारत चाहता है कि SCO केवल राजनीति और अर्थव्यवस्था तक सीमित न रहे, बल्कि साझा सभ्यता और मानवीय मूल्यों पर बातचीत का मंच भी बने। इससे देशों और उनके लोगों के बीच बेहतर संबंध और आपसी समझ विकसित करने में मदद मिलेगी। पुराना किला में 3,200 साल पुरानी सभ्यता की झलक दिखाई जाएगी फोरम के दौरान पुराना किला में 'अस्तित्व- द एसेंस ऑफ आवर एग्जिस्टेंस' नाम से प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इसमें 1200 ईसा पूर्व से 1200 ईस्वी तक के दिल्ली के इतिहास को पुरातात्विक अवशेषों, कलाकृतियों और वास्तुशिल्प के जरिए दिखाया जाएगा। ASI के संग्रहालय निदेशक वसंत स्वर्णकार के मुताबिक, पुराना किला में करीब 3,000 साल तक लगातार आबादी रहने के प्रमाण मिले हैं। यहां हुई खुदाई में प्री-मौर्य, महाजनपद, मौर्य, शुंग, कुषाण, गुप्तोत्तर, राजपूत, सल्तनत और मुगल काल से जुड़े अवशेष मिले हैं। प्रदर्शनी में ये चीजें दिखाई जाएंगी: इसके अलावा 'अनंत: ए रेयर 18th सेंचुरी महाभारत स्क्रॉल' नाम का विशेष पवेलियन भी बनाया जाएगा। इसमें 18वीं सदी की चित्रों से सजी दुर्लभ महाभारत स्क्रॉल प्रदर्शित होगी। फोरम के दौरान आम लोगों के लिए बंद रहेगा पुराना किला SCO फोरम और सुरक्षा व्यवस्था के चलते पुराना किला 18 से 22 नवंबर तक आम पर्यटकों के लिए बंद रहेगा। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) के संरक्षण में आने वाले इस ऐतिहासिक स्थल को फोरम के बाद आम लोगों के लिए खोला जाएगा। फोरम के लिए पुराना किला क्यों चुना गया? दिल्ली का पुराना किला प्राचीन इंद्रप्रस्थ से जुड़ा माना जाता है। यहां अलग-अलग कालखंडों की सभ्यताओं के अवशेष मिले हैं। केंद्रीय संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के मुताबिक, यह जगह भारत की सांस्कृतिक और सभ्यतागत यात्रा की कई परतों को दर्शाती है। इसी वजह से इसे फोरम के आयोजन के लिए चुना गया। ASI के संग्रहालय निदेशक वसंत स्वर्णकार के मुताबिक, यहां खुदाई में ऐसे व्यापारिक संबंधों के संकेत भी मिले हैं, जो प्राचीन भारत के उन क्षेत्रों से रहे होंगे, जो आज SCO के सदस्य देश हैं। ------------------------- यह खबर भी पढ़ें… ब्रिटिश प्रिंस विलियम ने मुंबई में गली क्रिकेट खेला: बच्ची ने बोल्ड किया, सचिन फील्ड पर मौजूद थे; 18 नवंबर को PM मोदी से मिलेंगे ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन तीन दिन के भारत दौरे पर मुंबई पहुंचे। दोनों का स्वागत सचिन तेंदुलकर ने किया। विलियम और केट ने मुंबई के बल्लार्ड एस्टेट में गली क्रिकेट भी खेला। पूरी खबर यहां पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    NEET-2027 में भी पेन-पेपर मोड से ही परीक्षा के आसार:नीलेकणि कमेटी जनवरी में रिपोर्ट देगी, इसके बाद मंत्रालय फैसला करेगा
    Next Article
    इतालवी नेता के बयान को सोशल-मीडिया से हटाने की मांग:सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, भारत समिट में बोले थे- वोट छोड़, गद्दी छोड़

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment