Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Odisha Weather Alert: 5 जिलों में मूसलाधार बारिश का Red Alert, IMD ने जारी की चेतावनी

    58 minutes ago

    1

    0

    भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शनिवार को ओडिशा के पांच जिलों में भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। अधिकारियों ने बताया कि बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र अब और अधिक मजबूत हो गया है। अधिकारियों के अनुसार यह चेतावनी कंधमाल, बौध, अंगुल, संबलपुर और सोनपुर जिलों के लिए जारी की गई है। मौसम विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे सटे उत्तरी ओडिशा-पश्चिम बंगाल तटों पर बना निम्न दबाव का क्षेत्र आज, चार जुलाई 2026 को साढ़े आठ बजे से उसी क्षेत्र में बना हुआ है। इसके अगले तीन दिनों के दौरान उत्तरी ओडिशा और उत्तरी छत्तीसगढ़ से होते हुए पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ने का अनुमान है।’’ भुवनेश्वर स्थित मौसम विभाग के अनुसार आठ और जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है। जिन जिलों के लिए यह चेतावनी जारी की गई है उनमें कालाहांडी, गजपति, गंजम, नयागढ़, कटक, ढेंकनाल और क्योंझर शामिल है। इसके अलावा मौसम विभाग ने राज्य के बाकी 17 जिलों के लिए बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Yes Milord: बेवफा पार्टनर की अब खैर नहीं! शादी के बाद अब 'राइट टू प्राइवेसी' की आड़ में नहीं छिपा सकेंगे अफेयर!
    Next Article
    मौत पर MLA हंसे, कार्रवाई नहीं! Raj Thackeray का CM Fadnavis पर तीखा वार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment