Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    NEET मामला- माफिया ग्रुप पर पेपर 1 मई को लीक:असली और लीक पेपर में कई सवाल एक जैसे; CBI को NTA अधिकारियों पर भी शक

    9 hours ago

    2

    0

    NEET 2026 का पेपर 1 मई को ही लीक कर दिया गया था। इसे प्राइवेट माफिया नाम के टेलीग्राम ग्रुप पर डाला गया था। इस पर भेजे गए सेट नंबर-12 के पेपर और 3 मई को हुई परीक्षा में आए 12 नंबर सेट में कई सवाल एक जैसे हैं। इसका एक वीडियो भी सामने आया है। दैनिक भास्कर ये दावा नहीं करता है कि ग्रुप में डाला गया पेपर NEET का लीक हुआ पेपर ही है। टेलीग्राम ग्रुप पर 1 मई की रात करीब 11:30 बजे डाले गए पेपर की PDF फाइल ओपन करने पर 12 नंबर का सेट दिखता है। इसकी पड़ताल करने के लिए हमने NEET के सेट नंबर-12 का पेपर निकाला। लीक बताए पेपर और NEET के पेपर में एक जैसे सवाल NEET के पेपर में सवाल नंबर 5 में एक बॉल के वर्टिकली ऊपर जाने और उसके बैक आने को लेकर वेलोसिटी और टाइम बताने के लिए फिगर बनाया गया है। ये सवाल लीक पेपर और असली पेपर में 100% मैच कर रहा है। इस पेज के दूसरे सवाल भी पूरी तरह से मैच कर रहे हैं। नंबर-23 और 24 भी वही हैं, जो प्राइवेट माफिया के पेपर में है। यहां तक कि सवाल नंबर भी वही है। सवाल नंबर-23 में लिखा है कि मोनोक्रोमेटिक लाइट की किरण एक प्रिज्म ABC से गुजर रही है। इस सवाल के साथ प्रिज्म की फोटो बनी है। लीक पेपर और असली पेपर में वही फोटो है। यहां तक कि सवाल के चारों ऑप्शन भी एक ही हैं। यानी ऑप्शन नंबर 1 में 40 डिग्री, ऑप्शन 2 में 45 डिग्री, ऑप्शन 3 में 55 डिग्री और ऑप्शन 4 में 35 डिग्री लिखा है। यही चारों ऑप्शन लीक हुए पेपर में भी हैं। इसके बाद सवाल नबर-24 में जो सर्किट बनाया गया है, वही लीक पेपर और असली पेपर में भी है। 402 मेंबर का ग्रुप, पासवर्ड से लॉक प्राइवेट माफिया नाम के टेलीग्राम ग्रुप में कुल 402 मेंबर हैं। इसे 2024 में ही पेपर लीक के लिए बनाया गया था। 1 मई को पेपर अपलोड करने से पहले एडमिन प्राइवेट माफिया ने मैसेज में लिखा था कि हम जल्द ही फुल पेपर अपलोड कर रहे हैं। उसका पासवर्ड है LeakMafia@9466 है। इस मैसेज के कुछ देर बाद ही रात में करीब 11:38 बजे लीक पेपर ग्रुप में डाल दिया गया। इसके बाद दूसरा मैसेज लिखा गया- जो पेपर हमने भेजा है। उसे सॉल्व कर लो। 99.99 प्रतिशत चांस है कि यही पेपर में आएगा। CBI कोर्ट में 5 आरोपियों की पेशी, 7 दिन की कस्टडी मिली पेपर लीक मामले में CBI ने अब तक नासिक के शुभम खैरनार, जयपुर के मांगीलाल बीवाल, विकास बीवाल, दिनेश बीवाल और गुरुग्राम के यश यादव को हिरासत में लिया है। CBI को इनकी 7 दिन की कस्टडी मिल गई है। स्पेशल पब्लिक प्रॉसिक्यूटर नीतू सिंह ने गुरुवार को सुनवाई के दौरान स्पेशल CBI जज अजय गुप्ता के सामने दलील दी कि पुलिस कस्टडी मांगने की पहली वजह इस बड़ी साजिश का पता लगाना है क्योंकि लीक हुआ क्वेश्चन पेपर पूरे देश में फैलाया गया था। उनकी कस्टडी मांगने की दूसरी वजह यह पता लगाना है कि रैकेट की पहुंच कहां तक है और कितने सरकारी कर्मचारी और प्रिंटिंग प्रेस से जुड़े लोग इस काम में शामिल हैं। CBI के वकील की दलीलें… ------------------------------------ ये खबर भी पढ़ें… NEET पेपर लीक, शिक्षा मंत्री को अहमदाबाद में काले झंडे दिखाए, राजस्थान पुलिस बोली- गेस पेपर 1000 छात्रों तक पहुंचा NEET पेपर लीक पर देशभर में विरोध के बीच अहमदाबाद में NSUI कार्यकर्ताओं ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को काले झंडे दिखाए और काफिला रोकने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    MP की भोजशाला मंदिर या मस्जिद, फैसला आज:धार में 12 लेयर की सिक्योरिटी, 1200 से ज्यादा जवान तैनात; इंदौर समेत कई शहरों में अलर्ट
    Next Article
    पेट्रोल-डीजल कीमतों में वृद्धि, कांग्रेस बोली- चुनाव खत्म, वसूली शुरू:महंगाई मैन मोदी ने फिर जनता पर हंटर चलाया; अखिलेश यादव बोले- साइकिल ही विकल्प

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment