Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    NEET छात्र सुसाइड विवाद, प्रशासन का दावा– अफेयर में आत्महत्या:लखीमपुर SDM बोले– मौत से पहले लड़की से लंबी बातचीत, परीक्षा का तनाव नहीं था

    15 hours ago

    2

    0

    यूपी के लखीमपुर में नीट छात्र रितिक मिश्रा की सुसाइड के मामले में नया मोड़ सामने आया है। परिजनों का आरोप है– नीट पेपर लीक होने और रीएग्जाम के चलते छात्र कई दिनों से मानसिक तनाव में था। वहीं राहुल गांधी ने इसे आत्महत्या नहीं हत्या करार दिया था। पर प्रशासन इसे निजी कारणों से सुसाइड बता रहा है। एसडीएम अश्वनी सिँह का कहना है– जांच में पता चला है कि मौत से ठीक पहले युवक की किसी लड़की से फोन पर बात हुई थी। अफेयर की आशंका है। सुसाइड के पीछे परीक्षा का तनाव जैसी कोई बात नहीं आई है। लोगों से अपील है कि भ्रामक खबर न फैलाएं। बता दें कि गुरुवार सुबह सदर कोतवाली क्षेत्र के नौरंगाबाद नीट छात्र ने अपने कमरे में फंदे से लटककर जान दे दी थी। उसने हाल ही में नीट परीक्षा दी थी। एक दिन पहले ही वह अपने गांव से लौटा था। पहले पढ़िए प्रशासन ने जांच के बाद क्या कहा… घटना के दूसरे दिन जांच के बाद एसडीएम सदर अश्विनी सिंह और सिटी मजिस्ट्रेट विवेक तिवारी ने संयुक्त बयान जारी करते हुए कहा– छात्र रितिक ने निजी कारणों से सुसाइड किया था। परीक्षा तनाव जैसी कोई बात सामने नहीं आई है। एसडीएम अश्वनी सिंह ने बताया– जांच में सामने आया है कि मौत से ठीक पहले युवक की किसी लड़की से फोन पर काफी देर तक बातचीत हुई थी। अफेयर की आशंका है। मृतक के परिजनों ने भी परीक्षा के तनाव की बात से इनकार किया है। प्रशासन का कहना है– रितिक की सुसाइड को लेकर राजनैतिक बयानबाजी भी हो रही है, पर लोगों से अपील है कि भ्रामक खबरें न फैलाएं। ऐसा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पिता ने कहा था– बेटे का इस बात सिलेक्शन हो जाता, पर एग्जाम कैंसिल हो गया पिता अनूप मिश्रा ने शनिवार को रोते हुए कहा था-- हाल ही में नीट का एग्जाम देने के बाद रितिक गांव में हमारे साथ घर पर रह रहा था। एग्जाम अच्छा गया था। इस बार सिलेक्शन की पूरी उम्मीद थी। यह उसका तीसरा प्रयास था। इसी बीच खबर आई कि पेपर लीक हो गया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने एग्जाम रद्द कर दिया। कुछ दिन पहले NTA ने एनाउंस किया कि अगले 7-8 दिनों में रीएग्जाम की डेट जारी की जाएगी। एक महीने में दोबारा एग्जाम कराने की बात कही जा रही थी। पेपर लीक और री-एग्जाम की चर्चाओं से रितिक काफी परेशान था। उसने बोला था कि बड़ी मेहनत से इस बार सिलेक्शन की उम्मीद थी। अब एक महीने में दोबारा परीक्षा की तैयारी कैसे होगी? मानसिक तनाव के चलते बुधवार को ही वह हमें बोलकर शहर वाले मकान में रहने चला गया। गुरुवार सुबह करीब 10.30 बजे पुलिस से सूचना मिली कि रितिक ने कमरे में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया है। राहुल–प्रियंका बोले– भ्रष्ट तंत्र ने मारा इस मामले को लेकर शुक्रवार को कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी और राहुल गांधी ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट कर परीक्षा प्रणाली और भ्रष्टाचार पर सवाल उठाए हैं। राहुल गांधी ने लिखा- ये बच्चे परीक्षा से नहीं हारे, भ्रष्ट तंत्र ने मारा है; आत्महत्या नहीं हत्या है। वहीं प्रियंका गांधी ने कहा- परीक्षाओं में चल रहा भ्रष्टाचार युवाओं की जान ले रहा है। राहुल बोले- “अब नहीं देनी प्रतियोगी परीक्षा” अब वहीं राहुल गांधी ने लिखा, “अब नहीं देनी प्रतियोगी परीक्षा” ऋतिक मिश्रा के आखिरी शब्द थे। लिखा- ये बच्चे परीक्षा से नहीं हारे, इन्हें भ्रष्ट तंत्र ने मारा है। यह आत्महत्या नहीं, हत्या है। राहुल गांधी ने दावा किया कि वर्ष 2015 से 2026 तक देश में 148 परीक्षा घोटाले सामने आए, जिनमें 87 परीक्षाएं रद्द हुईं और करोड़ों छात्रों का भविष्य प्रभावित हुआ। उन्होंने केंद्र सरकार और परीक्षा एजेंसियों की जवाबदेही पर सवाल उठाते हुए कहा कि दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई नहीं हो रही है। छात्र की मौत के बाद जिले में लगातार विरोध प्रदर्शन जारी हैं और पूरे मामले ने राजनीतिक रूप ले लिया है। प्रशासनिक स्तर पर भी मामले पर नजर रखी जा रही है। प्रियंका बोलीं- भ्रष्टाचार युवाओं की जान ले रहा कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, लखीमपुर खीरी में छात्र ऋतिक मिश्रा की खुदकुशी का समाचार अत्यंत दुखद है। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए लिखा कि पीड़ित परिवार के मुताबिक नीट परीक्षा रद्द होने की वजह से छात्र मानसिक तनाव में था। उन्होंने कहा कि परीक्षाओं में चल रहा भ्रष्टाचार युवाओं की जान ले रहा है और हर साल लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित हो रहा है। अब जानिए पूरा मामला… पेपर लीक के बाद नीट परीक्षा कैंसिल होने के बाद लखीमपुर खीरी के सदर कोतवाली क्षेत्र के नौरंगाबाद अंतर्गत गंगोत्री नगर में 22 वर्षीय नीट छात्र रितिक मिश्रा ने जान दे दी थी। उसका शव कमरे में फंदे से लटका मिला था। रितिक एक दिन पहले बुधवार को ही ईशानगर थाना क्षेत्र स्थित अपने गांव हसनपुर कटौली से शहर के मकान में लौटा था। रितिक के पिता अनूप मिश्रा ईंट भट्‌ठा चलाते हैं। अपनी पत्नी के साथ गांव में रहते हैं। रितिक घर का इकलौता बेटा था। रितिक ने दो साल तक कानपुर के आकाश इंस्टीट्यूट में नीट की कोचिंग की थी। इस साल ऑनलाइन स्टडी कर रहा था। अभाविप ने शव यात्रा निकालकर किया प्रदर्शन घटना के बाद गुरुवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं ने शहर में एनटीए की शव यात्रा निकालकर विरोध किया था। कार्यकर्ताओं का आरोप था कि लगातार सामने आ रही परीक्षा अनियमितताओं और पेपर लीक जैसी घटनाओं से छात्र मानसिक दबाव में आ रहे हैं। नीट परीक्षा आयोजित कराने वाली संस्था एनटीए के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग की थी। वहीं समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने भी प्रदर्शन कर छात्र की मौत को सरकार की लापरवाही का परिणाम बताया। पार्टी नेताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपते हुए परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की थी। --------------------------------------------- ये खबर भी पढ़िए… 'डार्लिंग तुम्हारे लिए पेपर आउट किया, आकर मिलो':लखनऊ यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर ने छात्रा को फोन कर दबाव बनाया; हिरासत में लखनऊ यूनिवर्सिटी के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉक्टर परमजीत सिंह ने बीएससी फाइनल इयर की एक स्टूडेंट को फोन किया और छुट्‌टी से वापस आने का दबाव बनाया। प्रोफेसर ने कहा- ‘डार्लिंग, तुम्हारे लिए पेपर आउट करा दिया है। एग्जाम से पहले घर से आ जाओ। यहां पेपर तुम्हें दे देते हैं।’ पूरी खबर पढ़िए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में किसान के घर 25 लाख की चोरी:छत का जाल काटकर घुसे चोर, ज्वेलरी लेकर फरार
    Next Article
    गोरखपुर में पछुवा हवा ने उमस और गर्मी बढ़ाई:20 मई तक 40°C तक जाएगा तापमान, बारिश के आसार नहीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment