Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में किसान के घर 25 लाख की चोरी:छत का जाल काटकर घुसे चोर, ज्वेलरी लेकर फरार

    15 hours ago

    2

    0

    कानपुर के बिठूर थाना क्षेत्र के बनी गांव में शातिर चोरों ने एक किसान के घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। देर रात चोर घर के ऊपर लगे जाल को काटकर अंदर दाखिल हुए और कमरे में रखी अलमारी का लॉकर तोड़कर करीब 25 लाख रुपए कीमत की ज्वेलरी पार कर दी। शनिवार की सुबह परिवार के लोग जागे तो कमरे का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। 2 तस्वीर देखिए… परिजनों को भनक नहीं लगी, शातिरों ने पार कर दिया माल बिठूर थाना क्षेत्र के बनी गांव निवासी किसान राजेश तिवारी अपने परिवार के साथ घर में सो रहे थे। रात के समय शातिर चोर मकान की छत के रास्ते पहुंचे और ऊपर लगा लोहे का जाल काटकर घर के अंदर घुस गए। इसके बाद चोरों ने बड़ी ही सफाई से कमरे में रखी अलमारी का लॉकर तोड़ डाला और उसमें रखी लाखों रुपये कीमत की सोने-चांदी की ज्वेलरी समेट कर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि चोरी गए सामान में सोने के हार, चेन, अंगूठियां, झुमके समेत अन्य कीमती जेवरात शामिल हैं। शनिवार की सुबह जब परिवार के लोग सोकर उठे तो कमरे का सामान बिखरा पड़ा मिला और अलमारी का लॉकर टूटा देख उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। परिवार के लोगों ने तुरंत घटना की सूचना 112 नंबर डायल कर पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही बिठूर जानकारी मिलते ही बिठूर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। पीड़ित राजेश तिवारी ने बताया कि पूरा परिवार घर में मौजूद था, लेकिन चोर इतनी शातिराना तरीके से घर में घुसे कि किसी को भनक तक नहीं लगी। घटना के बाद गांव के लोगों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है। कार्यवाहक थाना प्रभारी बोले- बिठूर कार्यवाहक थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया की सुबह 112 के माध्यम से चोरी की सूचना प्राप्त हुई थी पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया घटना से ऐसा प्रतीत हो रहा की कोई आसपास का ही शातिर है। सीसीटीवी फुटेज़ खंगाले जा रहें है। जल्द ही पुलिस शातिरों को गिरफ्तार कर जेल भेजेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    MOIC पर कार्रवाई, वेतन कटा और नोटिस जारी:फर्रुखाबाद DM ने जननी सुरक्षा और RI में लापरवाही पर दिए निर्देश
    Next Article
    NEET छात्र सुसाइड विवाद, प्रशासन का दावा– अफेयर में आत्महत्या:लखीमपुर SDM बोले– मौत से पहले लड़की से लंबी बातचीत, परीक्षा का तनाव नहीं था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment