Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Noida Fire Tragedy: शाहबेरी फर्नीचर बाजार में आग का तांडव, 8 दुकानें जलकर खाक, लाखों का नुकसान

    2 hours from now

    2

    0

    नोएडा के एक फर्नीचर बाजार में भीषण आग लगने से आठ दुकानें जलकर खाक हो गईं। अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारी के अनुसार, इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि शुक्रवार देर रात थाना बिसरख क्षेत्र के शाहबेरी फर्नीचर बाजार में आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद अलग-अलग केंद्रों से दमकल की करीब 30 गाड़ियों को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। उन्होंने कहा, ‘‘आग सबसे पहले एक पॉलिथीन की दुकान में लगी और देखते ही देखते उसने विकराल रूप धारण कर लिया। आग में आठ दुकानें जलकर खाक हो गईं।’’ सीएफओ ने कहा, ‘‘थिनर, पेंट और वार्निश जैसी ज्वलनशील सामग्री होने के कारण आग तेजी से फैल गई।’’ उन्होंने बताया कि करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। घटना में किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। अधिकारी ने बताया कि आग लगने के स्पष्ट कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है और मामले की जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Delivery Workers India | ऑनलाइन डिलीवरी पर लगेगा ब्रेक! Swiggy, Zomato, Blinkit और Zepto के कर्मचारियों ने किया हड़ताल का ऐलान, जानें मांगें
    Next Article
    Global Energy Crisis | ऊर्जा संकट के बीच राहत! 66,000 टन कुकिंग गैस लेकर भारत लौट रहे दो बड़े LPG टैंकर, 'सिमी' आज पहुंचेगा कांडला बंदरगाह

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment