Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में पछुवा हवा ने उमस और गर्मी बढ़ाई:20 मई तक 40°C तक जाएगा तापमान, बारिश के आसार नहीं

    13 hours ago

    2

    0

    गोरखपुर में शनिवार सुबह तेज धूप निकलने से लोगों को गर्मी का अहसास होने लगा। सुबह के समय तापमान करीब 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम में नमी कम होने और हवाओं की दिशा बदलने से वातावरण शुष्क बना हुआ है। शहर में चलने वाली पछुआ हवा से उगर्मी और उमस अधिक हो रही है। सुबह पुरवा हवा चलने के बाद दोपहर में पछुवा हवा चलने लगी, जिससे गर्मी और अधिक महसूस की गई। मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर कैलाश पांडे के अनुसार आने वाले 5 दिनों में तापमान में लगातार बढ़ोतरी होने की संभावना है। अनुमान है कि तापमान 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक और बढ़ सकता है। शनिवार को शहर का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। दोपहर से शाम के बीच आसमान में हल्के बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन बारिश की संभावना फिलहाल नहीं है। मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ का असर अब खत्म हो चुका है। इसके बाद पूर्वी उत्तर प्रदेश में गर्मी फिर से तेजी पकड़ने लगी है। फिलहाल क्षेत्र में बारिश के कोई संकेत नहीं दिखाई दे रहे हैं। हालांकि आने वाले दिनों में लू चलने की संभावना नहीं जताई गई है, लेकिन तेज धूप और बढ़ती तपिश लोगों को परेशान कर सकती है। मौसम वैज्ञानिकों ने लोगों को दोपहर के समय सावधानी बरतने, अधिक पानी पीने और तेज धूप से बचने की सलाह दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    NEET छात्र सुसाइड विवाद, प्रशासन का दावा– अफेयर में आत्महत्या:लखीमपुर SDM बोले– मौत से पहले लड़की से लंबी बातचीत, परीक्षा का तनाव नहीं था
    Next Article
    कुत्तों ने 2 साल के बच्चे पर किया अटैक:झांसी में घर के बाहर खेल रहा था मासूम, दौड़ते हुए आए, फिर पटककर नौंचा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment