Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नवरात्रि में मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़:सुबह से लगी भक्तों की लंबी कतारें ,जयकारों से भक्तिमय हुआ माहौल

    3 hours ago

    2

    0

    नवरात्रि के पर्व पर शहर के मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सदर स्थित काली माता के मन्दिर में सुबह से ही भक्त मां के दर्शन के लिए मंदिरों में पहुंचने लगे, जिसके चलते कई स्थानों पर लंबी कतारें देखने को मिलीं। मंदिर परिसर पूरी तरह भक्ति और आस्था के रंग में रंगा नजर आया। मंदिरों को फूलों और आकर्षक लाइटों से सजाया गया, जिससे माहौल और भी भक्तिमय हो गया। श्रद्धालु पूरे श्रद्धा भाव से मां की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना कर रहे हैं। नवरात्रि के अवसर पर कई स्थानों पर कन्या पूजन का आयोजन किया गया। इस दौरान छोटी बच्चियों को मां दुर्गा का स्वरूप मानकर उनका पूजन किया गया और उन्हें भोजन कराने के साथ उपहार भी दिए गए। इसके अलावा महिलाओं को चूड़ी, बिंदी, मेहंदी और सिंदूर जैसे श्रृंगार के सामान भी वितरित किए गए। मंदिरों में लगातार भजन-कीर्तन का दौर जारी है, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय बना हुआ है।श्रद्धालुओं का कहना है कि नवरात्रि के दिन मां के दर्शन करने का विशेष महत्व होता है, इसलिए वे हर साल इस दिन मंदिर जरूर आते हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दुर्गा अष्टमी पर हापुड़ में पंखा शोभा यात्रा निकाली गई:मां मंशा देवी मंदिर समिति ने किया आयोजन, झांकियों ने मन मोहा
    Next Article
    बुंदेलखंड का पहला स्पोर्ट्स कॉलेज चरखारी को दिलाया:विधायक बृजभूषण राजपूत बोले-काम का मूल्यांकन जनता करेगी, दावा- 2027 में फिर से मिलेगा टिकट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment