Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नरेश अग्रवाल की पंचम पुण्यतिथि पर व्यापारियों ने दी श्रद्धांजलि:पुष्पांजलि अर्पित कर उनकी पुण्य आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की

    1 hour ago

    1

    0

    हापुड़ में कसेरा एसोसिएशन ने वरिष्ठ व्यापारी नेता स्वर्गीय नरेश चंद्र अग्रवाल 'नेता जी' की पंचम पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई। भगवान महावीर मार्ग स्थित कसेरठ बाजार में सुधीर जैन टप्पू के प्रतिष्ठान पर आयोजित कार्यक्रम में व्यापारियों ने पुष्पांजलि अर्पित कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। हापुड़ उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष विजेंद्र पंसारी ने कहा कि नरेश अग्रवाल ने व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए जीवनभर संघर्ष किया, जिसे भुलाया नहीं जा सकता। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक एवं सांसद प्रतिनिधि विनोद गुप्ता ने बताया कि 'नेता जी' ने अपने परिवार से ऊपर व्यापारियों के हितों को रखा। उन्होंने हर संघर्ष में अग्रणी भूमिका निभाई और व्यापारी समाज को एकजुट कर कई बड़े आंदोलन खड़े किए। कसेरा एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप जैन ने कहा कि 'नेता जी' का असमय निधन व्यापारिक समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उन्होंने संकल्प लिया कि उनके पदचिह्नों पर चलकर व्यापारी हितों की लड़ाई जारी रखी जाएगी। वरिष्ठ मंत्री योगेंद्र अग्रवाल (मोनू) ने कहा कि 'नेता जी' ने व्यापारियों को राहत दिलाने के लिए सैकड़ों संघर्ष किए, जिन्हें हमेशा याद रखा जाएगा। इस अवसर पर छबीली प्याऊ, ठंडाई, शरबत और समोसों का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने 'नेता जी' के व्यापारी हितों के लिए किए गए संघर्षों को याद किया और उन्हें व्यापारिक समाज का भामाशाह बताया। इस अवसर पर अमन गुप्ता, अशोक बबली, दिनेश गुप्ता, सोनू जैन, जितेंद्र कंसल, अंकुर गोयल, सचिन गोयल, गोविंद अग्रवाल, राजेश जैन, दीपांशु, सौरभ गोयल, अंकुर जिंदल, बबलू अग्रवाल सहित सैकड़ों व्यापारी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर पुलिस ने देवरिया में मारा छापा:दो दर्जन से अधिक संदिग्ध युवक हिरासत में, मोबाइल जब्त
    Next Article
    खुर्जा देहात में 40 लाख की चोरी:पुलिस कार्रवाई से नाराज ग्रामीणों ने एसएसपी कार्यालय पर प्रदर्शन किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment