Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीतापुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आई छात्रा मौत:स्कूल जाते समय हादसा, दूसरी बहन भी गंभीर रूप से घायल

    1 hour ago

    1

    0

    सीतापुर के मिश्रिख कोतवाली क्षेत्र में बुधवार सुबह एक सड़क हादसे में स्कूल जा रही छात्रा शुभी (14 वर्ष) की मौत हो गई। उसकी बड़ी बहन रीता (19 वर्ष) घायल हो गई। यह घटना जोतपुर गांव के पास हुई। बेनीपुर निवासी जगदीश पुत्र कन्हैया लाल ने मिश्रिख कोतवाली में तहरीर दी है। जगदीश के अनुसार, उनकी बेटियां रीता और शुभी सुबह मिश्रिख स्थित राजेश्वरी और राजकीय विद्यालय जा रही थीं। सैदापुर और जोतपुर के बीच जोतपुर की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने दोनों बहनों को टक्कर मार दी, जिससे वे सड़क पर गिर गईं। हादसे में शुभी गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि रीता को भी चोटें आईं। ग्रामीणों ने तत्काल एंबुलेंस की मदद से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिश्रिख पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने शुभी को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शुभी के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल प्रदीप सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर और उसके चालक को हिरासत में ले लिया गया है। इस संबंध में मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संतकबीरनगर में पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की मौत:नाथनगर मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास हुआ हादसा, पिकअप सवार एक पकड़ा गया
    Next Article
    जौनपुर में कांग्रेस नेता हाउस अरेस्ट:पीएम मोदी की वाराणसी रैली से पहले कार्रवाई, प्रदर्शन की थी आशंका

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment