Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर पुलिस ने देवरिया में मारा छापा:दो दर्जन से अधिक संदिग्ध युवक हिरासत में, मोबाइल जब्त

    1 hour ago

    1

    0

    देवरिया में गोरखपुर पुलिस और एसओजी (स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप) की टीम ने मंगलवार देर रात एक बड़ी कार्रवाई की। सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के सोमनाथ नगर मोहल्ले में मुस्लिम अंसारी के मकान पर छापा मारा गया। इस दौरान दो दर्जन से अधिक संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया गया। स्थानीय निवासियों के अनुसार, मंगलवार देर रात कई पुलिस वाहन अचानक मोहल्ले में पहुंचे। उन्होंने मकान को चारों ओर से घेर लिया, जिसके बाद गोरखपुर पुलिस और एसओजी टीम ने अंदर सघन तलाशी अभियान चलाया। छापेमारी के दौरान कई युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए गोरखपुर ले जाया गया। पुलिस ने मौके से एक दर्जन से अधिक मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। बताया जा रहा है कि हिरासत में लिए गए अधिकांश युवक ऑनलाइन कार्य या किसी संदिग्ध नेटवर्क से जुड़े हो सकते हैं। पुलिस सभी संदिग्धों को गोरखपुर ले गई है, जहां उनसे गहन पूछताछ की जा रही है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, यह मकान पहले भी कई बार पुलिस की जांच के दायरे में आ चुका है। पूर्व में भी यहां छापेमारी हो चुकी है, जिसके कारण इलाके में इस मकान को लेकर पहले से ही तरह-तरह की चर्चाएं होती रही हैं। इस कार्रवाई की भनक सदर कोतवाली पुलिस को पहले से नहीं लगी थी। गोरखपुर पुलिस और एसओजी टीम ने पूरी कार्रवाई बेहद गोपनीय तरीके से अंजाम दी। इस घटना से स्थानीय पुलिस की सक्रियता पर भी सवाल उठने लगे हैं। देर रात तक पुलिस की ओर से आधिकारिक रूप से यह स्पष्ट नहीं किया गया कि छापेमारी किस मामले में की गई है। हिरासत में लिए गए युवक किस गतिविधि से जुड़े हैं, यह भी अभी तक साफ नहीं है। सूत्रों के अनुसार, मामला साइबर ठगी, संगठित अपराध या किसी संदिग्ध नेटवर्क से जुड़ा हो सकता है। फिलहाल, पुलिस सभी संदिग्ध युवकों से पूछताछ कर रही है। इस मामले को लेकर पूरे शहर में चर्चा का माहौल बना हुआ है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गर्लफ्रेंड ने शादी से इनकार किया, युवक ने जान दी:12 साल पहले फेसबुक पर हुई थी दोस्ती, इंटरकास्ट होने से मना किया
    Next Article
    नरेश अग्रवाल की पंचम पुण्यतिथि पर व्यापारियों ने दी श्रद्धांजलि:पुष्पांजलि अर्पित कर उनकी पुण्य आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment