Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    खुर्जा देहात में 40 लाख की चोरी:पुलिस कार्रवाई से नाराज ग्रामीणों ने एसएसपी कार्यालय पर प्रदर्शन किया

    2 hours ago

    1

    0

    बुलंदशहर के खुर्जा देहात क्षेत्र के गांव फतेहगढ़ में 22 अप्रैल की रात एक घर में 40 लाख रुपये की चोरी हुई। विजय शर्मा के मकान में हुई इस वारदात से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। चोरों ने उस समय घर में धावा बोला जब परिवार गहरी नींद में सो रहा था। उन्होंने दरवाजे के ताले और कुंडी काटकर प्रवेश किया। इसके बाद संदूक के ताले तोड़कर करीब 15 तोला सोने के आभूषण, चांदी के सामान और अन्य कीमती वस्तुएं चुरा लीं। पीड़ित परिवार के अनुसार, कुल नुकसान लगभग 40 लाख रुपये का है। घटना के बाद पीड़ित विजय शर्मा ने खुर्जा देहात थाना में एक नामजद सहित अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। हालांकि, ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेने के बाद छोड़ दिया, जिससे उनमें नाराजगी है। आरोपियों से सांठगांठ का आरोप इसी नाराजगी के चलते पीड़ित परिवार और ग्रामीणों ने मंगलवार को बुलंदशहर स्थित एसएसपी कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। उन्होंने पुलिस पर आरोपियों से सांठगांठ का आरोप लगाते हुए जल्द गिरफ्तारी की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी का खुलासा नहीं किया जाता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। इस संबंध में पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नरेश अग्रवाल की पंचम पुण्यतिथि पर व्यापारियों ने दी श्रद्धांजलि:पुष्पांजलि अर्पित कर उनकी पुण्य आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की
    Next Article
    गोलघर को जाम से मिलेगा छुटकारा:बोले- SP ट्रैफिक और अपर नगर आयुक्त, नो वेंडिंग जोन से हटेंगे ठेले-खोमचे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment