Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नूरपुर का पुल इंद्रधनुष आकार में बनवाया:महमूदाबाद MLA आशा मौर्य बोलीं- इंदौर पार्क का काम शुरू होगा, महिला डिग्री कॉलेज-फक्ट्रियां बनवाने की प्लानिंग

    2 hours ago

    1

    0

    सीतापुर की महमूदाबाद विधानसभा से भाजपा विधायक आशा मौर्य ने चार साल के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को गिनाया। उनका कहना है कि पुल निर्माण, सड़क चौड़ीकरण, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में किए गए कामों ने क्षेत्र की तस्वीर बदली है। दैनिक भास्कर से खास बातचीत में विधायक ने बेबाकी से सवालों के जवाब दिए। पढ़िए पूरा इंटरव्यू… सवाल : सबसे बड़ा काम आपने कौन सा कराया? जवाब: महमूदाबाद में नूरपुर का टूटा-फूटा पुल जिसे इंद्रधनुष आकार का बनवाया, शारदा सहायक नहर पर हुसैनपुर पुल का निर्माण, जो बहुत जर्जर हालत में था और लोगों के निकलने में कठिनाई होती थी। पैंतेपुर पुल का निर्माण, जो लगभग पूरा हो चुका है, रेलवे जाम कम करने के लिए महमूदाबाद और सिधौली के बीच रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण, जिसे हालही में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने 120 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है। महमूदाबाद से तंबौर और लखनऊ-महमूदाबाद रोड का चौड़ीकरण, साथ ही महमूदाबाद चीनी मिल रोड का चौड़ीकरण, जिससे गन्ने के ट्रकों का आवागमन सुगम हुआ, इसके अलावा गरीब बेटियों की शादी के लिए बारात घर का निर्माण भी कराया गया। सवाल : ऐसा कौन सा मुख्य कार्य है जो आप इस बार नहीं करा पाईं? जवाब: महमूदाबाद को एक सुंदर, विकसित और मॉडल शहर बनाने की मेरी सोच है, इसलिए कई योजनाएं अभी बाकी हैं, जैसे पूरे शहर की सड़कों को जोड़ने के लिए आउटर रिंग रोड बनाना, स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए बेहतर अस्पताल का निर्माण, बेटियों की उच्च शिक्षा के लिए महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना, रोजगार और उद्योग के क्षेत्र में नई फैक्ट्रियां और निवेश आकर्षित करना, साथ ही शहर में एक अच्छा पार्क बनवाना, जैसे इंदौरा पार्क का काम जो हफ्ते दस दिन में शुरू होने वाला है। सवाल : पिछले चार साल के अपने कामकाज को आप 10 में से कितने नंबर देंगी? जवाब: मेरी जनता ही तय करे कि मैंने कितना काम किया। मैं अपने काम को 10 में 10 नंबर देती हूं, लेकिन जनता के फीडबैक पर निर्भर करता है कि वे क्या नंबर देगी। जनता ने हमें अपना प्रतिनिधि और सेवक बनाया है, इसलिए हम उनकी सेवा में काम कर रहे हैं। मेरा मानना है कि यदि मैंने कुछ किया है, तो जनता को उसके परिणाम नजर आने चाहिए और उनकी संतुष्टि ही मेरी मेहनत की असली कसौटी है। सवाल : क्या इस बार आप फिर से टिकट की दावेदार हैं? जवाब: जनता का आशीर्वाद और मेरी पार्टी का समर्थन मिलने पर मैं फिर से चुनाव लड़ने की दावेदारी करूंगी। यदि मेरी पार्टी और जनता ने मेरा काम स्वीकारा, तो मुझे ही टिकट मिलेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर की बेटियों का अयोध्या में 'गोल्डन' दांव:कबड्डी में पहली बार जीता राज्य स्तरीय स्वर्ण पदक, झांसी को हराकर ओपन स्टेट में बनाई जगह
    Next Article
    कानपुर में अंडर-16 क्रिकेट ट्रायल शुरू:पहले दिन 160 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, प्रदर्शन के आधार पर होगा चयन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment