Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में अंडर-16 क्रिकेट ट्रायल शुरू:पहले दिन 160 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, प्रदर्शन के आधार पर होगा चयन

    3 hours ago

    1

    0

    कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित यूपीसीए अंडर-16 टीम चयन के लिए ट्रायल का पहला दिन सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। इस ट्रायल में कुल 160 युवा खिलाड़ियों ने हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिला, और सभी ने चयनकर्ताओं को प्रभावित करने का प्रयास किया। यह ट्रायल केडीएमए इंटरनेशनल स्कूल, बर्रा-8, कानपुर में आयोजित किया गया। यहां खिलाड़ियों को अपनी क्रिकेट स्किल्स दिखाने के लिए बेहतर सुविधाएं मिलीं। ट्रायल के दौरान यूपीसीए के चयनकर्ता राकेश तिवारी ने खिलाड़ियों के खेल, तकनीक और फिटनेस का बारीकी से निरीक्षण किया। चयनकर्ताओं ने बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग—तीनों विभागों में खिलाड़ियों की क्षमता को परखा। आयोजकों के अनुसार, यह ट्रायल कई चरणों में आयोजित किया जा रहा है, ताकि प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को सही मौका मिल सके। पहले दिन के ट्रायल में कई उभरते खिलाड़ियों को चिन्हित किया गया। अब अगले चरण के ट्रायल शनिवार (21 मार्च 2026) को आयोजित किए जाएंगे। इसमें शेष बचे खिलाड़ियों के साथ-साथ कानपुर देहात और कन्नौज के खिलाड़ियों को भी अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। इस ट्रायल के जरिए चयनित खिलाड़ी आगे चलकर यूपीसीए अंडर-16 टीम का हिस्सा बन सकते हैं। यह उन्हें राज्य स्तर पर अपनी पहचान बनाने का सुनहरा अवसर प्रदान करेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नूरपुर का पुल इंद्रधनुष आकार में बनवाया:महमूदाबाद MLA आशा मौर्य बोलीं- इंदौर पार्क का काम शुरू होगा, महिला डिग्री कॉलेज-फक्ट्रियां बनवाने की प्लानिंग
    Next Article
    लखनऊ में प्रीमियम पेट्रोल महंगा, ₹2.35 तक बढ़े दाम:सामान्य पेट्रोल जस का तस, प्रीमियम ईंधन पर बढ़ा बोझ, अंतरराष्ट्रीय हालात का असर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment