Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीतापुर के युवक की सऊदी अरब में मौत:परिजनों ने कहा- ईरान हमले में मारा गया, पत्नी ने लगाई मदद की गुहार

    1 hour ago

    1

    0

    सीतापुर के महमूदाबाद क्षेत्र के बघाइन निवासी 26 वर्षीय रवि गोपाल की सऊदी अरब के रियाद में इजराइल और ईरान के बीच हुए हमले में मौत होने की खबर सामने आई है। रवि गोपाल सितंबर 2025 में सऊदी अरब गए थे और वहां ड्राइवर के रूप में कार्यरत थे। उनके परिवार में पत्नी और एक पुत्र है, जो उन पर आश्रित है। परिजनों के अनुसार उनकी आखिरी बार बातचीत बीती रात 9:54 बजे हुई थी। इसके बाद उनके सहयोगी रामनिवास यादव, जो सूरतगंज के निवासी हैं और सऊदी में उनके साथ प्लास्टिक फैक्ट्री में काम करते हैं, ने 19 तारीख को फोन कर घटना की जानकारी दी। बताया गया कि रियाद में स्थानीय समयानुसार शाम करीब 5 बजे हुए हमले में उनकी मौत हो गई। हालांकि इस घटना को लेकर अभी तक भारतीय एंबेसी या प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। परिजनों का कहना है कि उनके साथ रह रहे सहयोगी रामनिवास ने बताया कि रवि गोपाल का शव मिल गया है और उसे फ्रीजर में रखा गया है। घर पर उनकी वृद्ध मां हैं। परिजन शव को भारत लाने और आर्थिक सहायता की मांग कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह घटना मौजूदा ईरान-इजरायल-अमेरिका के बीच चल रहे तनाव और युद्ध जैसे हालात के बीच हुई है, जिससे क्षेत्र में हालात और भी संवेदनशील बने हुए हैं। इस बीच मृतक की पत्नी ने भावुक बयान देते हुए कहा कि युद्ध के बीच बहुत से परिवार उजड़ जाते हैं और उनका परिवार भी इस त्रासदी का शिकार हो गया है। उन्होंने सरकार से मदद की गुहार लगाई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या एसएसपी: 1 अप्रैल से बनेगा पंचायतवार अपराधी रिकॉर्ड:थाना इनायतनगर में लागू होगी नई व्यवस्था, संभ्रांत लोगों से संवाद
    Next Article
    युवक का शव फांसी पर लटका मिला:जालौन में परिजनों ने हत्या की आशंका जताई, पुलिस जांच में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment