Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में प्रीमियम पेट्रोल महंगा, ₹2.35 तक बढ़े दाम:सामान्य पेट्रोल जस का तस, प्रीमियम ईंधन पर बढ़ा बोझ, अंतरराष्ट्रीय हालात का असर

    5 hours ago

    1

    0

    राजधानी में वाहन चालकों पर प्रीमियम पेट्रोल का अतिरिक्त बोझ बढ़ गया है। शुक्रवार को देश की प्रमुख तेल कंपनियों बीपीसीएल, एचपीसीएल और इंडियन ऑयल ने प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2.09 रुपये से लेकर 2.35 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी कर दी है। हालांकि राहत की बात यह है कि सामान्य पेट्रोल और डीजल की कीमतों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है। लखनऊ में क्या हैं ताजा रेट तेल कंपनियों के अनुसार लखनऊ में सामान्य पेट्रोल करीब 94.77 रुपये प्रति लीटर और डीजल 87.67 रुपये प्रति लीटर के आसपास बना हुआ है। वहीं प्रीमियम पेट्रोल (XP95) की कीमत बढ़कर लगभग 101.89 रुपये प्रति लीटर पहुंच गई है। इसके अलावा अन्य वैरिएंट जैसे XG पेट्रोल भी महंगे दाम पर बिक रहे हैं। किन नामों से बिकता है प्रीमियम पेट्रोल देश में अलग-अलग कंपनियां प्रीमियम पेट्रोल को अलग ब्रांड नामों से बेचती हैं- बीपीसीएल: स्पीड एचपीसीएल: पावर इंडियन ऑयल: XP95 इन सभी की कीमतें सामान्य पेट्रोल से अधिक होती हैं। क्या होता है प्रीमियम पेट्रोल? प्रीमियम पेट्रोल में सामान्य पेट्रोल की तुलना में ज्यादा ऑक्टेन नंबर होता है, जो आमतौर पर 91 या उससे अधिक रहता है। इसमें विशेष एडिटिव्स मिलाए जाते हैं, जिससे इंजन की कार्यक्षमता बेहतर होती है, इंजन साफ रहता है और परफॉर्मेंस स्मूथ रहती है। यही वजह है कि इसकी कीमत ज्यादा होती है। ऑक्टेन नंबर का क्या होता है असर ऑक्टेन नंबर ईंधन की “एंटी-नॉकिंग” क्षमता को दर्शाता है। अधिक ऑक्टेन वाला पेट्रोल इंजन में समय से पहले जलने (नॉकिंग) की संभावना को कम करता है। इससे इंजन की लाइफ और परफॉर्मेंस दोनों बेहतर होती हैं। अंतरराष्ट्रीय हालात से बढ़ी कीमतें प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़ने के पीछे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में तेजी को मुख्य वजह माना जा रहा है। ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के कारण क्रूड ऑयल 70 डॉलर प्रति बैरल से बढ़कर 100 डॉलर के पार पहुंच गया है। साथ ही स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के रास्ते तेल आपूर्ति प्रभावित होने से बाजार में दबाव बढ़ा है, जिसका असर सीधे पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों पर पड़ रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में अंडर-16 क्रिकेट ट्रायल शुरू:पहले दिन 160 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, प्रदर्शन के आधार पर होगा चयन
    Next Article
    कानपुर में महिला के घर घुसकर मारपीट:कपड़े फाड़ने और जान से मारने की धमकी का आरोप, केस दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment