Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में महिला के घर घुसकर मारपीट:कपड़े फाड़ने और जान से मारने की धमकी का आरोप, केस दर्ज

    3 hours ago

    1

    0

    कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र में एक महिला के घर में घुसकर मारपीट और अभद्रता का मामला सामने आया है। पीड़िता ने अपने पड़ोसी पर घर में घुसकर हमला करने, गाली-गलौज, कपड़े फाड़ने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने अपनी प्राथमिकी में बताया कि यह घटना बीते सोमवार की सुबह करीब 7 बजे हुई, जब उनके पति घर पर नहीं थे। उस समय पीड़िता अपनी बेटी के साथ घर में अकेली थीं। उन्होंने आरोप लगाया कि जब वह अपने मकान में झाड़ू लगा रही थीं, तो इसी बात से नाराज होकर पड़ोसी उदयवीर सिंह अपनी पत्नी और दो बेटों के साथ लाठी-डंडे लेकर उनके घर में घुस आए। आरोप है कि घर में घुसते ही आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। जब पीड़िता ने इसका विरोध किया, तो उनके साथ मारपीट की गई। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद पीड़िता को बचाया। पीड़िता ने बताया कि मारपीट के दौरान उदयवीर सिंह ने उनके कपड़े भी फाड़ दिए और जाते समय जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि उदयवीर सिंह के साथ आए दो अन्य अज्ञात लोग भी लगातार धमकी दे रहे थे। घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। महिला ने पुलिस से इस मामले में सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। चकेरी थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश जारी है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में प्रीमियम पेट्रोल महंगा, ₹2.35 तक बढ़े दाम:सामान्य पेट्रोल जस का तस, प्रीमियम ईंधन पर बढ़ा बोझ, अंतरराष्ट्रीय हालात का असर
    Next Article
    केडीए टीम पर हमला, जेसीबी चालक घायल:अवैध कब्जा हटाने गई थी टीम, नामजद मुकदमा दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment