Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर की बेटियों का अयोध्या में 'गोल्डन' दांव:कबड्डी में पहली बार जीता राज्य स्तरीय स्वर्ण पदक, झांसी को हराकर ओपन स्टेट में बनाई जगह

    3 hours ago

    1

    0

    कानपुर नगर की बेटियों ने अयोध्या के खेल मैदान में वो इतिहास रच दिया है, जिसकी गूंज पूरे प्रदेश में सुनाई दे रही है। अयोध्या स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय क्रीड़ा स्टेडियम में आयोजित 36वीं राज्य स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में कम्पोजिट विद्यालय गोहलियापुर, बिल्हौर की बालिकाओं ने कबड्डी के जूनियर वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। यह जीत इसलिए भी ऐतिहासिक है क्योंकि कानपुर नगर के खेल इतिहास में पहली बार बालिकाओं ने राज्य स्तर पर कबड्डी में गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। ग्रामीण अंचल की प्रतिभा ने लहराया परचम बिल्हौर ब्लॉक के एक छोटे से गांव गोहलियापुर की इन बेटियों ने साबित कर दिया है कि अगर हौसला बुलंद हो, तो संसाधनों की कमी सफलता के आड़े नहीं आती। प्रतियोगिता के दौरान टीम ने अपनी फुर्ती और शानदार तालमेल से विरोधी टीमों को पछाड़ते हुए जीत का परचम लहराया। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि से न केवल विद्यालय, बल्कि पूरे क्षेत्र में हर्ष और गर्व का माहौल है। जीत के बाद जैसे ही बेटियां वापस लौटीं, उनके स्वागत में पूरा गांव उमड़ पड़ा। कड़े अभ्यास और अनुशासन का मिला फल इस ऐतिहासिक सफलता की पटकथा टीम के कोच इंशु आर्या और राज्य अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित आशा कटियार के प्रशिक्षण में लिखी गई। बालिकाओं ने महीनों तक मैदान पर पसीना बहाया और खेल की बारीकियों को सीखा। कोच के अनुसार, इन बेटियों की मेहनत और अनुशासन ही था जिसने उन्हें राज्य स्तर पर सबसे मजबूत टीम के रूप में उभारा। टीम की मार्गदर्शिका आशा कटियार के अनुभव ने बालिकाओं के आत्मविश्वास को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिससे वे दबाव के क्षणों में भी बेहतर खेल दिखा सकीं। झांसी को हराकर ओपन स्टेट में किया प्रवेश बेटियों का विजय रथ यहीं नहीं रुका। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने के बाद टीम ने झांसी जोनल प्रतियोगिता में भी अपना दबदबा कायम रखा। वहां भी शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम ने स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया और अब ओपन स्टेट प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान पक्का कर लिया है। बालिकाओं के इस प्रदर्शन ने यह साबित कर दिया है कि वे अब बड़े मंचों के लिए पूरी तरह तैयार हैं। ब्लॉक में खुशी की लहर, शिक्षकों ने दी बधाई खंड शिक्षा अधिकारी रवि सिंह ने बालिकाओं की इस शानदार उपलब्धि की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की बेटियां भी मेहनत और अनुशासन के बल पर राष्ट्रीय स्तर तक अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा सकती हैं। इस सफलता ने पूरे ब्लॉक के विद्यार्थियों के लिए एक नई मिसाल पेश की है। विद्यालय परिवार के सभी शिक्षकों ने बेटियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। यह सफलता संदेश देती है कि ग्रामीण परिवेश की बेटियों को यदि अवसर मिले, तो वे आसमान छू सकती हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में केडीएमए लीग के चार मैच:भारी बारिश के कारण रद्द हुए सभी मुकाबले
    Next Article
    नूरपुर का पुल इंद्रधनुष आकार में बनवाया:महमूदाबाद MLA आशा मौर्य बोलीं- इंदौर पार्क का काम शुरू होगा, महिला डिग्री कॉलेज-फक्ट्रियां बनवाने की प्लानिंग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment