Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नौकरी दिलाने के नाम पर 30 लाख की ठगी:कानपुर में फर्जी ठेकेदार गिरफ्तार, 16 नकली आईडी बरामद

    5 hours ago

    2

    0

    कानपुर के नौबस्ता थाना पुलिस ने नौकरी दिलाने का झांसा देकर 30 लाख रुपए की ठगी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी को आवास विकास हंसपुरम इलाके से पकड़ा। गिरफ्तार आरोपी की पहचान हंसपुरम निवासी शमीम असलम के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी खुद को COD, रेलवे, पैराशूट और एल्मिको में मैन पावर सप्लाई का ठेकेदार बताकर लोगों को अपने जाल में फंसाता था। वह नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से मोटी रकम वसूलता था। पुलिस ने आरोपी के पास से 16 फर्जी पहचान पत्र बरामद किए हैं, जिनमें तीन COD के बताए जा रहे हैं। इसके अलावा मोबाइल फोन, फर्जी मुहर, लेटरपैड और एक स्कूटी भी बरामद की गई है। पत्नी और बेटे के खाते में मंगवाए रुपए नौबस्ता इंस्पेक्टर बहादुर सिंह ने बताया कि बूढ़पुर मछरिया निवासी हिना खान ने बीते बुधवार को आरोपी शमीम असलम, उसकी पत्नी और बेटे समेत चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया था। हिना के मुताबिक, मछरिया में उनकी गिफ्ट शॉप है, जिसके बगल में यश नाम के युवक का कैफे था। वहीं उनकी मुलाकात आरोपी शमीम से हुई थी। शमीम ने उन्हें एल्मिको, COD, पैराशूट और रेलवे के फर्जी जॉइनिंग लेटर दिखाए, जिससे वह उसके झांसे में आ गईं। पहले खुद की नौकरी लगवाने के लिए उन्होंने 30 हजार रुपये दिए। इसके बाद अपने कई रिश्तेदारों और परिचितों की नौकरी लगवाने के नाम पर करीब 30 लाख रुपये नकद और पत्नी-बेटे के खातों में ट्रांसफर कर दिए। मकान देने का भी दिया झांसा जब काफी समय बाद भी किसी की नौकरी नहीं लगी, तब पीड़ितों को ठगी का एहसास हुआ। रिश्तेदारों ने भी रुपये वापस मांगने शुरू कर दिए। इस पर शमीम ने अपने पिता का मकान हिना के नाम एग्रीमेंट करने की बात कही। उसने दो महीने में रुपये लौटाने का वादा भी किया, लेकिन न तो एग्रीमेंट किया और न ही पैसे लौटाए। बाद में उसने फोन उठाना भी बंद कर दिया। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ साक्ष्य जुटाए गए हैं और उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में युवक ने ट्रैफिक सिपाही को थप्पड़ जड़ा:सिग्नल तोड़ने का विरोध किया तो कार चढ़ाने की कोशिश की, FIR
    Next Article
    बागपत में पुलिस जांच पर सवाल:एसपी से निष्पक्ष कार्रवाई की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment