Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में युवक ने ट्रैफिक सिपाही को थप्पड़ जड़ा:सिग्नल तोड़ने का विरोध किया तो कार चढ़ाने की कोशिश की, FIR

    3 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के पिकेडली तिराहे पर ड्यूटी कर रहे ट्रैफिक सिपाही को कार सवार ने थप्पड़ जड़ दिया। विरोध करने पर आरोपी ने गाली-गलौज की और बीच सड़क पर कार तिरछी खड़ी कर दी। उसके बाद सिपाही पर कार चढ़ाने का प्रयास किया। पीड़ित सिपाही की तहरीर पर कृष्णा नगर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। हीरालाल ट्रैफिक सिपाही के पद पर तैनात हैं। उन्होंने पुलिस को दी तहरीर में बताया बुधवार को उनकी ड्यूटी पिकेडली तिराहे पर लगी थी। वह हाथ के इशारों से ट्रैफिक नियंत्रित कर रहे थे। इसी दौरान बारा बिरवा चौराहे की ओर से आ रही एक कार को रूकने का इशारा किया। कार चालक नीचे उतरा और उन्हें थप्पड़ मार दिया। उनके हाथ में पकड़ा मोबाइल नीचे गिर गया। इसके बाद कार सवार ने गाड़ी आगे ले जाकर खड़ी कर दी और खुद ही वीडियो बनाने लगा। उन्होंने उसे ऐसा करने से मना किया तो उसने बीच सड़क पर कार तिरछी खड़ी कर दी। भीड़ जुटने पर फरार हो गया आरोपी हीरालाल ने बताया कि सड़क पर कार तिरछी खड़ी होने से यातायात बाधित हो गया। उन्होंने कार हटाने को कहा तो उसे उनके ऊपर कार चढ़ाने का प्रयास किया। घटना के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। भीड़ बढ़ती देख आरोपी मौके से फरार हो गया। सिपाही ने गाड़ी नंबर के आधार पर कृष्णा नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। इंस्पेक्टर पीके सिंह ने बताया कि लापरवाही, सरकारी काम मे बाधा डालने का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और गाड़ी नंबर के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    11 चौके-5 छक्के और शतक, साई RCB पर टूट पड़े, 2000 रन का रिकॉर्ड ध्वस्त
    Next Article
    नौकरी दिलाने के नाम पर 30 लाख की ठगी:कानपुर में फर्जी ठेकेदार गिरफ्तार, 16 नकली आईडी बरामद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment