Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नौकरी न मिलने से परेशान युवक ने जान दी:गुड़गांव हो गया था ट्रांसफर, परिवार की देखभाल के लिए छोड़ दी थी जॉब

    3 hours ago

    1

    0

    कोहना में नौकरी न मिलने के तनाव में युवक ने फंदे से लटककर जान दे दी। सुबह दूध देने पहुंचे दूधिया ने शव लटका देखकर सन्न रह गया और घटना की जानकारी परिजनों को दी। हादसे की जानकारी पर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस ने जांच-पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम भेजा। दूधवाले ने फंदे पर लटकता देखा शव आर्यनगर निवासी 35 वर्षीय विभोर मेहरा करीब दो माह से बेरोजगार थे। काफी प्रयास के बाद नौकरी नहीं मिली, जिससे तनाव में रह रहे थे। शुक्रवार सुबह उन्होंने दरवाजे की चौखट से फंदे पर लटककर जान दे दी। सुबह दूधिया जब दूध देने आया तो उसने फंदे से शव लटका देखा, जिसकी सूचना परिजनों को दी। परिवार में पत्नी शिखा, एक बेटी शिवि और मां ऊषा हैं। फुफेरी बहन कजरी ने बताया कि विभोर फिरोजाबाद स्थित एक कंपनी में सेल्स एग्जीक्यूटिव थे। कुछ दिन पहले उनका तबादला गुड़गांव के लिए हुआ था। विभोर ने वहां जाने की असमर्थता जताई थी। कंपनी ने जाने का आदेश दिया तो उसने नौकरी छोड़ दी थी। विभोर के अनुसार पिता की मौत के बाद वहीं परिवार की देखभाल करता था। बेटी के साथ लखनऊ गई थी पत्नी गुड़गांव जाने से उसके परिजनों की देखभाल नहीं हो सकेगी। नौकरी छोड़ने के बाद वह काम की तलाश में था, मगर कामयाब नहीं हो पाया। परिजनों ने बताया कि शिखा एक हॉस्पिटल में काम करती हैं। एक सप्ताह पहले वह बेटी के साथ लखनऊ मायके गई थी, घर पर मां व विभोर था। शुक्रवार सुबह जब दूधिया आया तो उसने दरवाजे की चौखट पर शव लटका देखा। सूचना पर पुलिस ने जांच के बाद शव पोस्टमार्टम भेजा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ के गीता भवन में श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ शुरू:महिला समिति ‘सुहासिनी’ के सहयोग से सात दिवसीय आयोजन
    Next Article
    मिर्जापुर में सामूहिक दुष्कर्म के दो आरोपी गिरफ्तार:आरोपियों ने गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment